Okinawa ने 200 Km रेंज वाले Okhi 90 इलेक्ट्रिक स्कूटर को किया टीज, 24 मार्च को होगा लॉन्च

लेटेस्ट टीज़र पोस्ट में Okinawa ने दावा किया है कि Okhi 90 में किसी भी भारतीय स्कूटर के मुकाबले सबसे बड़े रिम होंगे।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 मार्च 2022 14:48 IST
ख़ास बातें
  • 90 kmph की टॉप स्पीड से लैस होगा Okinawa Okhi 90 इलेक्ट्रिक स्कूटर
  • स्प्लिट टेल लाइट डिजाइन के साथ आएगा ई-स्कूटर
  • 24 मार्च को लॉन्च होना है Okinawa का अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर

Okinawa Okhi 90 की रेंज 200 किमी तक बताई गई है

Okinawa अपने अपकमिंग Okhi 90 इलेक्ट्रिक स्कूटर को लगातार टीज़ कर रही है। पिछले कुछ दिनों में कंपनी ने स्कूटर की हेडलाइट और टेल लाइट डिज़ाइन के साथ-साथ इसकी टॉप स्पीड को टीज़ किया है। बता दें, Okhi 90 इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में 24 मार्च को लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी भारत में लो-स्पीड सेगमेंट में कंपनी ने कई इलेक्ट्रिक स्कूटर्स (Electric scooters in India) लॉन्च किए हैं। हालांकि, अपकमिंग Okhi 90 इलेक्ट्रिक स्कूटर (Upcoming electric scooter in India 2022) लो-स्पीड स्कूटर नहीं है। कंपनी ने खुलासा किया है कि अपकमिंग ई-स्कूटर 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम होगा।

Okinawa ने अपने सोशल मीडिया चैनल्स के जरिए अकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर की स्प्लिट टेल लाइट को टीज़ किया है। ये तीन पार्ट्स में बंटी हुई है। इससे पहले कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर की हेडलाइट को भी टीज़ किया था, जिसमें एक बड़े हेडलैम्प के साथ दो छोटे DRL प्रतीत होते हैं। कंपनी ने टीज़र के जरिए यह भी स्पष्ट कर दिया है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 90 kmph होगी।
Advertisement

इतना ही नहीं, लेटेस्ट टीज़र पोस्ट में Okinawa ने दावा किया है कि Okhi 90 में किसी भी भारतीय स्कूटर के मुकाबले सबसे बड़े रिम होंगे। इससे पहले कंपनी के सह-संस्थापक, जीतेंद्र शर्मा (Jeetender Sharma) ने जानकारी दी थी ओखी 90 ई-स्कूटर की फुल चार्ज रेंज 200 किलोमीटर होगी, और शुरुआत के एक घंटे में इसका बैटरी पैक शून्य से 70 या 80 प्रतिशत चार्ज हो जाएगा। इसे फुल चार्ज होने में लगभग चार घंटे का समय लगेगा। स्कूटर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कनेक्टिड व्हीकल फीचर्स से भी लैस होगा।

इसे भी पढ़ें: China Busts First Hidden Crypto Mining Centre in Guangdong as Energy, Environmental Concerns Intensify

शर्मा ने यह भी दावा किया था कि जो प्रोडक्ट आ रहा है, उसमें जबरदस्त सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी शामिल होगी। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर कनेक्टेड व्हीकल फीचर से लैस होगा। बैटरी स्वैपिंग को लेकर शर्मा ने कहा था कि बैटरी स्वैपिंग पॉलिसी ईवी उद्योग को बढ़ने में मदद करेगी और इससे ओकिनावा भी बढ़ेगा। मौजूदा ओकिनावा प्रोडक्ट्स में सभी हटाने योग्य बैटरी हैं। आप बैटरी निकाल सकते हैं और इसे कहीं भी चार्ज कर सकते हैं। यह मोबाइल चार्ज करने जैसा है। इन प्रोडक्ट्स की भी यही अवधारणा है।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Okinawa, Okinawa Okhi 90
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  4. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  5. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  3. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  4. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  5. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  6. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  7. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  8. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  9. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  10. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.