आग लगने के बाद भी देश में लॉन्च होते रहेंगे इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स!

प्रेस इन्‍फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) फेक्ट चेक ने इस खबर को फेक बताया है और ट्विटर पर भी यह जानकारी शेयर की है।

आग लगने के बाद भी देश में लॉन्च होते रहेंगे इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स!

रिपोर्ट में कहा गया था कि सभी इलेक्ट्रिक टू व्‍हीलर मेकर्स को व्‍हीकल्‍स का पूरे बैच स्वेच्छा से वापस बुलाने के लिए कहा गया है।

ख़ास बातें
  • मीडिया रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया था
  • कहा गया था कि सरकार और मैन्‍युफैक्‍चरर्स के बीच मीटिंग हुई
  • बीते दिनों ई-स्‍कूटर्स में आग के कई मामले सामने आए थे
विज्ञापन
तमाम मीडिया रिपोर्टों में यह बताया जा रहा है कि सरकार ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मैन्‍युफैक्‍चरर्स को नए व्‍हीकल्‍स लॉन्च करने से रोक दिया है, जब तक कुछ व्‍हीकल्‍स में आग लगने की घटनाओं की जांच पूरी नहीं हो जाती। हालांकि यह खबर झूठी साबित होती हुई दिखाई दे रही है। प्रेस इन्‍फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) फेक्ट चेक ने इस खबर को फेक बताया है और ट्विटर पर भी यह जानकारी शेयर की है। PIB फेक्‍ट चैक के ट्विटर हैंडल से बताया गया है कि रिपोर्ट में जो लिखा गया है, वह पूरी तरह से फेक है। 
   
मीडिया रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से बताया गया था कि EV मैन्‍युफैक्‍चरर्स को मौखिक रूप से नए व्‍हीकल्‍स को लॉन्च करने से मना कर दिया गया है, जब तक आग के कारणों के बारे में स्पष्टता सामने नहीं आती और इसे रोकने के लिए जरूरी कदमों को मजबूत नहीं किया जाता है। 
रिपोर्ट में कहा गया था कि सभी इलेक्ट्रिक टू व्‍हीलर मेकर्स को व्‍हीकल्‍स का पूरे बैच स्वेच्छा से वापस बुलाने के लिए कहा गया है, अगर उस बैच में से कोई एक आग की घटना में शामिल था। अध‍िकारी के हवाले से लिखा गया था कि ज्‍यादातक कंपनियों ने यह प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी है। रिपोर्ट में बताया गया था कि ओला, ओकिनावा और प्योर ईवी जैसे ब्रैंड्स ने कथित तौर पर अपने 7,000 ई टू व्‍हीलर्स को रिकॉल किया है। 

रिपोर्ट में यह भी लिखा गया है कि हालिया मीटिंग में ईवी मैन्‍युफैक्‍चरर्स को मोटर व्‍हीकल एक्‍ट के प्रावधानों की याद भी दिलाई गई, जिसके जरिए केंद्र सरकार फोर्सफुल रिकॉल का आदेश दे सकती है और गलत मैन्‍युफैक्‍चरर्स पर जुर्माना भी लगा सकती है। सरकार के अधिकारी ने बताया है कि जिन मैन्‍युफैक्‍चरर्स के व्‍हीकल्‍स के साथ अभी तक आग लगने की घटना नहीं हुई है, उन्‍हें भी व्‍हीकल्‍स में सुधार की कार्रवाई करने को कहा गया है। मंत्रालय ने ईवी निर्माताओं से कहा है कि वो कंस्‍यूमर्स को चार्जिंग सेफ्टी और आग की घटनाओं को रोकने के तरीकों के बारे में बताएं। 

वैसे, इलेक्ट्रिक टू व्‍हीलर्स में आग लगने की घटनाओं में कई लोगों की जान गई है। ज्‍यादातर मामले में महाराष्‍ट्र और साउथ इंडिया के इलाकों में रिपोर्ट हुए हैं। इनमें सबसे चर्चित मामला ओला इलेक्ट्रिक के स्‍कूटर में आग लगने का था, जो पुणे में रिपोर्ट हुआ था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। 


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »