• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Okinawa इलेक्ट्रिक स्कूटर शोरूम में लगी भयंकर आग, बिल्डिंग समेत कई स्कूटर जलकर खाक! देखें वीडियो

Okinawa इलेक्ट्रिक स्कूटर शोरूम में लगी भयंकर आग, बिल्डिंग समेत कई स्कूटर जलकर खाक! देखें वीडियो

शोरूम में लगी आग का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें शोरूम धू-धू कर जल रहा है।

Okinawa इलेक्ट्रिक स्कूटर शोरूम में लगी भयंकर आग, बिल्डिंग समेत कई स्कूटर जलकर खाक! देखें वीडियो

Photo Credit: YouTube Screenshot/Magaloremerijaanofficial

ख़ास बातें
  • Okinawa के शोरूम में आग लगने का यह दूसरा मामला
  • इससे पहले कंपनी के तमिलनाडू वाले शोरूम में लगी थी आग
  • घटना की वजह शॉर्ट सर्किट बताया गया
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक व्हीकलों (Electric Vehicles) में आग लगने की घटनाएं पिछले कई महीने से सामने आ रही हैं। इनमें कई घटनाएं ऐसी भी सामने आई हैं जिसमें ई-व्हीकलों की दुकानों या शोरूम में आग लग गई। अब ऐसी ही एक और घटना Okinawa में हुई है जहां कंपनी के शोरूम में आग लग गई। मंगलुरू के नागोरी में ये घटना सामने आई है जहां पर Okinawa Dealership के अंदर आग लग गई और पूरा शोरूम जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि इसमें किसी व्यक्ति की जान नहीं गई लेकिन शोरूम पूरी तरह से जल गया। 

Okinawa के शोरूम में आग लगने का यह दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले कंपनी के तमिलनाडू वाले शोरूम में आग लगी थी। उस घटना के वक्त आग लगने के कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया गया था। Okinawa के मंगलुरू के शोरूम में आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं लग पाया है। शोरूम में लगी आग का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें शोरूम धू-धू कर जल रहा है। शोरूम की बिल्डिंग में से धुंए का विशाल गुब्बार निकलता देखा जा सकता है। इसे देखकर पता लगता है कि आग का रूप काफी विकराल था। 
Okinawa Electric Vehicle शोरूम में लगी इस आग पर कंपनी ने भी अपनी टिप्पणी की। कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि उन्हें कंपनी के शोरूम में आग लगने की घटना की जानकारी मिली है। कंपनी के अनुसार, डीलर से पूछे जाने पर उन्होंने आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट का होना बताया है। कंपनी ने कहा कि वह डीलरशिप के साथ संपर्क में है और घटना की जांच की जा रही है। ओकिनावा ने कहा कि सेफ्टी कंपनी की पहनी प्राथमिकता है जिसमें सुनिश्चित किया जाता है कि देशभर में कंपनी की जितनी भी डीलरशिप हैं, सभी में सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए। 

EVs में आग लगने की घटनाएं इससे पहले भी सामने आती रही हैं। 2022 की शुरुआत से लेकर अब तक कई कंपनियों के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इनमें Ola Electric, Pure EV, Okinawa, Boom Motors जैसे कुछ नाम हैं जिनमें इससे पहले आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। इन घटनाओं के बाद से सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से लिया और ईवी में आग लगने की घटनाओं की वजह का पता लगाने के लिए एक कमिटी भी बनाई। कमिटी की रिपोर्ट में सामने आया कि भारतीय मौसम में इम्पोर्ट की गई बैटरियां जल्दी गर्म हो जाती हैं, यहां की गर्मी को बैटरी बर्दाश्त नहीं कर पाती हैं जिससे कि उनमें विस्फोट होकर आग लग जाती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »