नोएडा में AQI हुआ 400 के पार, GRAP स्टेज 4 लागू, अब स्कूल चलेंगे ऑनलाइन

दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण गंभीर स्थिति पर पहुंच गया है, जिससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2025 10:43 IST
ख़ास बातें
  • दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण गंभीर स्थिति पर पहुंच गया है।
  • प्री-नर्सरी से क्लास 5 तक के सभी छात्र के लिए ऑनलाइन क्लास अनिवार्य हुईं।
  • क्लास 6 से 9 तक के छात्र हाइब्रिड मोड में क्लास में शामिल होंगे।

वायु प्रदूषण गंभीर स्तिथि पर पहंच गया है।

Photo Credit: Unsplash/Ayman Ahmed

दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण गंभीर स्थिति पर पहुंच गया है, जिससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों के लिए प्रदूषण का यह स्तर ज्यादा खतरनाक है। अब GRAP स्टेज 4 लागू होने के बाद दिल्ली से सटे गौतम बुद्ध नगर जिले में प्रशासन ने स्कूलों के संचालन में बड़ा बदलाव किया है। गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों को अगले आदेश तक ऑनलाइन और हाइब्रिड मोड में चलाने का निर्देश दिया है। आपको बता दें कि दिल्ली में पहले ही ऐसे नियम लागू किए जा चुके हैं। आइए जानते हैं कि नोएडा में कैसे बदलाव हो रहे हैं।

नोएडा प्रशासन ने प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्री-नर्सरी से क्लास 5 तक के सभी छात्र के लिए ऑनलाइन क्लास अनिवार्य कर दी है। स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के चलते स्कूलों को इन क्लास में पढ़ने वाले छात्रों के लिए फिजिकल क्लास को रोकते हुए ऑनलाइन क्लास शुरू करने का निर्देश दिया है। छोटे बच्चों पर प्रदूषण का असर ज्यादा होता है, इसलिए प्रशासन के इस कदम से बच्चों को स्कूल के लिए घर से बाहर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं क्लास 6 से 9 तक के छात्र हाइब्रिड मोड में क्लास में शामिल होंगे।

Advertisement

स्कूल एकेडमिक जरूरतों और उस दिन की प्रदूषण स्थिति को देखते हुए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से क्लास आयोजित कर सकते हैं। फिजिकल स्तर पर क्लास में शामिल होना अनिवार्य नहीं होगा। स्कूल दोनों सिस्टम को तैयार रखेंगे, जिससे आसानी से फॉर्मेट को बदला जा सके। प्रशासन ने कहा कि क्लास 11 के छात्रों के लिए क्लास में फिजिकल स्तर पर उपस्थित होने की जरूरत हो सकती है, लेकिन स्कूलों को उनके लिए भी ऑनलाइन क्लास का विकल्प खुला रखना होगा। स्कूल छात्रों और अभिभावकों को शेड्यूल और क्लास के तरीके के बारे में पूरी जानकारी देंगे।

जिले के कोचिंग सेंटर पर यह भी नियम लागू होगा। कम उम्र के छात्रों के लिए ऑनलाइन क्लास शुरू करनी होगी और सीनियर छात्रों के लिए हाइब्रिड क्लास शुरू करनी होंगी। कोचिंग सेंटर को स्कूलों के समान निर्देशों का पालन करना होगा। क्षेत्र में वायु गुणवत्ता के गंभीर स्तर पर पहुंचने के बाद यह फैसला लिया गया है। अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे बच्चों को जरूरी होने पर ही घर से बाहर भेजें।

GRAP स्टेज 4 क्या है?

GRAP स्टेज 4 यानी कि ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान में दिल्ली-एनसीआर में AQI 450+ होने पर सख्त प्रतिबंध लगाए जाते हैं। GRAP स्टेज 4 को वायु गुणवत्ता के खतरनाक स्तर पर पहुंचने पर लागू किया जाता है। इस दौरान जरूरी सामान और CNG/BS6 को छोड़कर बाहर से आने वाले ट्रकों पर रोक लगती है। निर्माण कार्य बंद रहते हैं। BS3 पेट्रोल/BS4 डीजल वाहनों पर बैन रहता है। स्कूलों और दफ्तरों में 50 प्रतिशत वर्क फ्रॉम होम रहता है। इसके अलावा ओड-ईवन जैसे उपाए लागू किए जाते हैं। वहीं बच्चों और बुजुर्गों को घर के अंदर रहने की सलाह दी जाती है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Noida, AQI, Gautam Buddh Nagar, GRAP Stage 4, Online Class, School

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  2. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  3. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  4. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  5. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  7. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  8. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  9. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  10. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.