नीति आयोग ने पहली 10 अटल टिंकर लैब के लिए इंटेल के साथ किया करार

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 20 जुलाई 2016 10:09 IST
युवा प्रवर्तकों में उत्सुकता, रचनात्मकता व कल्पनाशीलता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग ने देश में पहले 10 अटल टिंकरिंग लैब (एटीएल) की स्थापना के लिए मंगलवार को प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी इंटेल इंडिया के साथ दो साल के स्टेट ऑफ इंटेंट (एसओआई) पर हस्ताक्षर किए। सरकार की महत्वाकांक्षी अटल इनोवेशन मिशन (एआईएम) के हिस्से के तहत इस समझौते से स्कूलों में प्रयोगशालाओं का निर्माण होगा, जिनका उद्देश्य 12-18 साल के छात्रों में कंप्यूटेशनल थिंकिंग, एडेप्टिव लर्निग, फिजिकल कंप्यूटिंग तथा एक डिजाइन मानसिकता का विकास करना होगा।

पांच साल की अवधि में देशभर के स्कूलों व समुदायों में 500 एटीएल के निर्माण में 1.5 करोड़ डॉलर खर्च होंगे और पहले 10 एटीएल बाकी 490 के लिए उदाहरण का काम करेंगे।

नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कंठ ने यहां संवाददाताओं से कहा, "अटल टिंकरिंग लैब्स स्कूली छात्रों को औजारों व उपकरणों के साथ काम करने का मौका मिलेगा, जिससे आविष्कार को बढ़ावा मिलेगा। छात्र ज्ञान का आदान-प्रदान करने में सक्षम होंगे तथा क्षेत्रीय व राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता, प्रदर्शनी, कार्यशाला, उत्पादों की डिजाइनिंग के माध्यम से एक दूसरे से सीखेंगे।"

राष्ट्रीय राजधानी में हस्ताक्षर समारोह के दौरान नीति आयोग के कार्यालय में कंठ, इंटेल कॉरपोरेशन में उपाध्यक्ष (कॉरपोरेट मामले) व इंटेल फाउंडेशन के अध्यक्ष रोसालिंड हुडनेल तथा कॉरपोरेट मामलों के समूह के निदेशक, इंटेल दक्षिण एशिया के किशोर बालाजी सहित कई लोग मौजूद थे।

हुडनेल ने कहा, "समस्त देश में टिंकरिंग लैब्स स्थापित करने के लिए अटल इनोवेशन मिशन का हिस्सा होने पर हमें गर्व है। इससे देश भर के लाखों बच्चों को कौशल विकसित करने में मदद मिलेगी, ताकि वे भविष्य के प्रतियोगी माहौल के लिए तैयार हो सकें।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 E लॉन्च: फ्लैगशिप प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 512GB तक स्टोरेज के साथ आया स्मार्टफोन
  2. Poco M8 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  3. Vivo T5e भारत में लॉन्च: कंपनी का दावा, 4 साल तक बनी रहेगी बैटरी हेल्थ, कीमत ₹15 हजार से कम
  4. iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco M8 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  2. Vivo T5e भारत में लॉन्च: कंपनी का दावा, 4 साल तक बनी रहेगी बैटरी हेल्थ, कीमत ₹15 हजार से कम
  3. Cockroach पार्टी के बाद E20 Janta Party: चंद दिनों में 1.5 लाख के पार पहुंचे फॉलोअर्स
  4. OnePlus 16 हो सकता है अक्टूबर में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस का हो गया खुलासा
  5. Vivo X300 E लॉन्च: फ्लैगशिप प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 512GB तक स्टोरेज के साथ आया स्मार्टफोन
  6. सरकार हुई सख्त, अब देश का टेलीकॉम डाटा नहीं जाएगा विदेशों में, घरेलू डेटा सेंटर में करना होगा स्टोर
  7. Paper Leak को क्या Fix कर पाएंगे Infosys और Aadhaar प्रोजेक्ट से जुड़े नंदन नीलेकणी? Exam Task Force की कमान संंभालेंगे
  8. 10001mAh बैटरी वाले Realme स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट, ऐसे मिलेगी बेस्ट डील
  9. एक Powerbank में 3 काम! Stuffcool Omni Pro एक साथ चार्ज करेगा फोन, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स
  10. ट्रेन की गंदी चादरों पर AI का पहरा, IRCTC का सिस्टम सेकेंडों में ढूंढ़ेगा दाग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.