नए पासपोर्ट नियम! कलर कोड, डॉक्यूमेंट्स और एड्रेस अपडेट; रजिस्ट्रेशन से पहले जान लें ये जरूरी बदलाव

अब सिर्फ नगर निगम, जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रार या किसी अधिकृत सरकारी संस्था द्वारा जारी जन्म प्रमाणपत्र मान्य होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 मार्च 2025 21:55 IST
ख़ास बातें
  • बदलाव Registration of Births and Deaths (Amendment) Act, 2023 के तहत क
  • 1 अक्टूबर 2023 के बाद जन्मे बच्चों के लिए केवल बर्थ सर्टिफिकेट वैध
  • आखिरी पेज से आवेदक का रेजिडेंशियल एड्रेस हटाया जाएगा
सरकार ने पासपोर्ट एप्लिकेशन प्रोसेस में बदलाव किए हैं, जिससे अब डॉक्यूमेंट्स के वैरिफिकेशन के नियम सख्त हो गए हैं। 1 अक्टूबर 2023 के बाद जन्मे बच्चों के लिए जन्म प्रमाणपत्र (Birth Certificate) ही एकमात्र वैध डॉक्यूमेंट होगा जो जन्म तिथि प्रमाणित करेगा। यह बदलाव Registration of Births and Deaths (Amendment) Act, 2023 के तहत किया गया है ताकि वेरिफिकेशन प्रक्रिया को आसान और एकसमान बनाया जा सके। हालांकि, 1 अक्टूबर 2023 से पहले जन्मे लोगों के लिए पुराने नियम लागू रहेंगे, यानी वे स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट, PAN कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य सर्विस रिकॉर्ड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
 

नए नियमों के तहत क्या बदलेगा?

अब सिर्फ नगर निगम, जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रार या किसी अधिकृत सरकारी संस्था द्वारा जारी जन्म प्रमाणपत्र मान्य होगा। टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, यह नियम जल्द ही आधिकारिक गजट में पब्लिश होने के बाद प्रभावी होगा।
Advertisement

सरकार ने पासपोर्ट के फॉर्मेट और सिक्योरिटी फीचर्स में भी बदलाव किए हैं। अब पासपोर्ट के आखिरी पेज से आवेदक का रेजिडेंशियल एड्रेस हटाया जाएगा। इसकी जगह यह जानकारी एक बारकोड में एम्बेड होगी, जिसे इमिग्रेशन अधिकारी स्कैन कर सकेंगे। इससे निजी जानकारी के गलत इस्तेमाल का खतरा कम होगा।

सरकार ने पासपोर्ट में कलर-कोडिंग सिस्टम भी लागू किया है, जिसमें व्हाइट पासपोर्ट सरकारी अधिकारियों के लिए, रेड पासपोर्ट डिप्लोमैट्स (राजनयिकों) के लिए और ब्लू पासपोर्ट आम नागरिकों के लिए होगा। इसके अलावा, पासपोर्ट पर माता-पिता के नाम की अनिवार्यता भी खत्म कर दी गई है। यह बदलाव सिंगल पेरेंट्स या अलग रह रहे माता-पिता के लिए राहत भरा साबित होगा।
Advertisement

इसके अलावा, देशभर में पासपोर्ट सर्विस को और सुलभ बनाने के लिए सरकार ने अगले पांच सालों में Post Office Passport Seva Kendras (POPSKs) की संख्या 442 से बढ़ाकर 600 करने का ऐलान किया है। इससे पासपोर्ट आवेदन की प्रक्रिया आसान और तेज हो जाएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  7. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  8. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  9. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.