किसानों को मिलेगी राहत, Murugappa Group लेकर आ रहा इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर और थ्री-व्हीलर

इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर बिजनेस के लिए टीआईआई अपने साइकिल ब्रांड नेम Montra का इस्तेमाल करेगी। ये चेन्नई के अंबत्तूर में एक प्रोडक्शन फेसिलिटी बनाने का भी प्लान बना रहे हैं।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 14 जुलाई 2022 11:19 IST
ख़ास बातें
  • TI इलेक्ट्रिक इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स, ट्रैक्टर्स के साथ एंट्री करेगी।
  • TI इलेक्ट्रिक अगस्त-सितंबर 2022 के बीच लॉन्च होने की उम्मीद है।
  • टीआईआई अपने साइकिल ब्रांड नेम Montra का इस्तेमाल करेगी।

Photo Credit: Murugappa Group

चेन्नई का Murugappa Group एक नई बनाई गई यूनिट के साथ ईवी स्पेस में एंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसे ग्रुप कंपनी, ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स इंडिया (TII), मुरुगप्पा के साइकिल ज्वाइंट वेंचर के तहत टीआई इलेक्ट्रिक के तौर पर जाना जाएगा। टीआई इलेक्ट्रिक कथित तौर पर इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स, ट्रैक्टर्स और अन्य फॉरमेट के साथ एंट्री करेगी। स्टैंडअलोन 5,600 करोड़ रुपये का टीआईआई, अपने नए प्रोजेक्ट के साथ पैसेंजर और कर्मशियल ईवी दोनों सेग्मेंट को टारगेट करेगा। यह दूसरी बार है जब मुरुगप्पा ग्रुप ईवी सेगमेंट में कदम रख रहा है।

TI इलेक्ट्रिक का मार्केट में लॉन्च अगस्त-सितंबर 2022 के बीच होने की उम्मीद है। मुरुगप्पा ग्रुप ने कथित तौर पर अपने ई-ट्रैक्टर बिजनेस के लिए 161 करोड़ रुपये में सेलेस्टियल ई-मोबिलिटी में 70 फीसद हिस्सेदारी हासिल कर ली है। ई-ट्रैक्टर के लिए प्लांट हैदराबाद में स्थापित किया गया था और वर्तमान में वायरलेस स्टीयरिंग, फ्रिक्शन लेस ब्रेकिंग समेत अन्य जैसे एडवांस फीचर्स के साथ 27, 35 और 55 एचपी ई-ट्रैक्टर (E-Tractor) प्रदान करता है।

इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर बिजनेस के लिए टीआईआई अपने साइकिल ब्रांड नेम Montra का इस्तेमाल करेगी। ये चेन्नई के अंबत्तूर में एक प्रोडक्शन फेसिलिटी बनाने का भी प्लान बना रहे हैं। इस फेसिलिटी से हर साल 75 हजार थ्रीव्हीलर व्हीकल्स के प्रोडक्शन कैपेसिटी होने की उम्मीद है। इलेक्ट्रिक वाहनों की वेव के दौरान, मुरुगप्पा ग्रुप इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर्स और कमर्शियल थ्री-व्हीलर्स व्हीकल्स के एरियार में बड़ा दांव लगा रहा है जो फार्मिंग और लॉजिस्टिक सेक्टर की सर्विस करेंगे। 2012 में ग्रुप ने बीएसए के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर सेक्टर में अपना पहला प्रवेश किया। हालांकि उस दौरान वह बिजनेस आगे बढ़ने में नाकाम रहा था और मुरुगप्पा ग्रुप ने स्पेस से बाहर निकल कर समाप्त कर दिया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Murugappa Group, Electric Vehicles

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  2. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  3. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  4. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  5. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  6. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  7. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  8. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  5. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  6. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  7. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  8. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  10. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.