IPL 2022: Mumbai Indians Vs Delhi Capitals मैच को आज ऐसे देखें ऑनलाइन

टॉप 4 में जगह बनाने के लिए दिल्ली को कल का मैच हर हाल में जीतना ही होगा। 

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 मई 2022 18:16 IST
ख़ास बातें
  • MI Vs DC के मैच का लाइव टेलीकास्ट Star Sports नेटवर्क पर देखें
  • MI Vs DC लाइव मैच आप Disney+ Hotstar पर भी देख सकते हैं
  • प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दिल्ली की जीत आज बेहद जरूरी

मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने सामने होंगी।

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में आज का दिन दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के लिए आर-पार का मुकाबला लेकर आएगा। 21 मई, यानि आज शनिवार को मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपनी किस्मत का फैसला खुद करने उतरेंगीं। दिल्ली की टीम की कमान ऋषभ पंत के हाथ में है और उनकी कोशिश होगी कि मुंबई को हराकर वो आईपीएल 2022 की ट्रॉफी के लिए एक और कदम आगे बढ़ें। ऋषभ पंत पूरी कोशिश करेंगे कि मुंबई की टीम को हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की करें। टॉप 4 में जगह बनाने के लिए दिल्ली को कल का मैच हर हाल में जीतना ही होगा। 

बात मुंबई इंडियंस की करें तो, रोहित शर्मा की कप्तानी वाली इस टीम को इस सीजन में जैसे किसी की नजर लग गई। टीम कल के मैच को जीतकर अपनी लाज बचाने की आखिरी कोशिश करती हुई नजर आ सकती है। आज सीजन का 69वां मैच दिल्ली और मुंबई के बीच होना है जिसमें दिल्ली की जीत प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बेहद जरूरी है। मुंबई इंडियंस कहने को तो प्लेऑफ से बाहर है, लेकिन अभी भी वह दिल्ली के प्लेऑफ के सपने को बिगाड़ने का दम रखती है। गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ के लिए दावेदारी पेश कर चुके हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में से कोई दो टीमें ही प्लेऑफ में पहुंच सकती हैं। इसलिए आज का मैच दिल्ली की टीम हर हाल में जीतना चाहेगी। मैच शाम को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 7.30 बजे से शुरू होगा। 

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11: 
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, देवाल्ड ब्रेविस/ट्रिस्टन स्टब्स, रामदीप सिंह, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, संजय यादव, मयंक मार्कंडेय, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ
Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11: 
सरफराज खान, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, रिषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, ललित यादव, शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद, एनरिक नॉर्त्जे, कुलदीप यादव
Advertisement
 

How to watch IPL 2022 Mumbai Indians Vs Delhi Capitals Vs Match Live

आज MI Vs DC के मैच का लाइव टेलीकास्ट Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 3 और Star Sports 3 HD पर देखा जा सकता है। 
 

How to watch IPL 2022 online in India

Disney+ Hotstar भारत में IPL 2022 मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए ऑफिशिअल स्ट्रीमिंग पार्टनर है। भारत में IPL मैच देखने का सबसे सस्ता तरीका Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन है जो 499 रुपये प्रति वर्ष की कीमत पर उपलब्ध है।
 

How to Watch IPL 2022 Mumbai Indians Vs Delhi Capitals Match Online Live Stream

MI Vs DC लाइव मैच आप Disney+ Hotstar, Jio TV, और Airtel TV पर भी देख सकते हैं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Hisense E7S Hi-QLED MiniLED TV सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hisense E7S Hi-QLED MiniLED TV सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. फ्री में Netflix देखने के लिए कौन सा रिचार्ज है बेस्ट? Airtel, Jio और Vi के पास हैं कई प्लान
  3. क्रिएटर्स के लिए भारत में लॉन्च हुआ HP OmniBook Ultra 16 लैपटॉप, मिलेंगे AI टूल्स और Studio टेक्नोलॉजी
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra में कॉस्ट कम रखने के लिए दिया जा सकता है Snapdragon चिपसेट
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आएगा Realme 17 Pro! OnePlus जैसा दिखा कैमरा डिजाइन
  6. मात्र ₹9999 में 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला HMD Rise लॉन्च
  7. Vivo X500 Pro Max लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7800mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Vivo X500 Pro भारत में लॉन्च, डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट के साथ 64 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. Vivo Watch GT 2 भारत में लॉन्च, 25 दिन चलेगी बैटरी, मिलेगा इमरजेंसी SOS फीचर; जानें कीमत
  10. Vivo X500 भारत में लॉन्च, 7500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेंगे ये स्पेसिफिकेशन्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.