फ्लिपकार्ट का दिवाली ऑफर: मोटोरोला के स्मार्टफोन पर मिल रही है छूट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 नवंबर 2015 18:27 IST
ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर मोटोरोला कंपनी के स्मार्टफोन खरीदने पर यूज़र छूट का फायदा उठा सकते हैं। दरअसल, दिवाली के मौके पर इस ऑफर के लिए ऑनलाइन रिटेलर ने मोटोरोला के साथ समझौता किया है। ऑफर का फायदा उठाने के लिए यूज़र को फ्लिपकार्ट ऐप का इस्तेमाल करना पड़ेगा जो सोमवार रात 12 बजे तक चलेगा।

ई-कॉमर्स कंपनी इस सेल में मोटोरोला के कई हैंडसेट पर एक्सचेंज ऑफर और कैश डिस्काउंट दे रही है।
Advertisement

सेकेंड जेनरेशन मोटो ई को 4,999 रुपये में खरीदा जा सकता है जबकि आम तौर पर यह 5,999 रुपये में मिलता है। इसी हैंडसेट का 4जी वेरिएंट 5,999 रुपये में उपलब्ध है जबकि इसकी कीमत 6,999 रुपये है।

मोटो जी थर्ड जेनरेशन हैंडसेट का 16 जीबी वेरिएंट, जो आमतौर पर 12,999 रुपये में मिलता है। ऑफर के तहत 11,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इसी तरह से हैंडसेट के 8 जीबी वेरिएंट को 10,999 रुपये (कीमत 11,999 रुपये) में उपलब्ध कराया गया है।
Advertisement

अगर आप हाई-एंड डिवाइस की तलाश में हैं तो मोटो एक्स प्ले, मोटो एक्स (2014) और मोटोरोला नेक्सस 6 पर मिल रही छूट का भी फायदा उठा सकते हैं। मोटो एक्स प्ले का 16 जीबी वेरिएंट 17,499 (कीमत 18,499 रुपये) और 32 जीबी वेरिएंट 18,999 रुपये (कीमत 19,999 रुपये) में उपलब्ध कराया गया है।  
Advertisement

कंपनी मोटो एक्स (2014) के 16 और 32 जीबी वेरिएंट पर पांच-पांच हज़ार की छूट दे रही है। पिछले साल लॉन्च किए गए कंपनी के फ्लैगशिप डिवाइस गूगल नेक्सस 6 स्मार्टफोन का 32 जीबी वेरिएंट 24,999 रुपये में मिल रहा है। वहीं, हैंडसेट का 64 जीबी वेरिएंट 29,999 रुपये में मिलेगा।

एसबीआई कार्ड का इस्तेमाल करके यूज़र अतिरिक्त 10 फीसदी कैशबैक पा सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.