Mobile Ban in Delhi Schools: दिल्ली के स्कूलों में मोबाइल फोन यूज करना बैन! एडवाइजरी जारी

एडवाइजरी में माता-पिता के लिए भी एक अनुरोध जारी किया गया है कि वे अपने बच्चे को स्कूल में मोबाइल फोन देकर न भेजें।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 अगस्त 2023 11:13 IST
ख़ास बातें
  • यह विद्यार्धी की एकेडमिक परफॉर्मेंस पर भी बुरा प्रभाव डाल सकता है।
  • इस मामले में आम सहमति बनाने के लिए सहयोग करने की अपील की है।
  • गैजेट्स पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता की बात को उठाया गया है।

एडवाइजरी में माता-पिता के लिए भी एक अनुरोध जारी किया गया है कि वे अपने बच्चे को स्कूल में मोबाइल फोन देकर न भेजें।

दिल्ली में स्कूलों के भीतर मोबाइल फोन इस्तेमाल को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। दिल्ली के स्कूलों में टीचर और स्टूडेंट्स अब मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों के भीतर मोबाइल फोन इस्तेमाल करने पर बैन लगा दिया है। शिक्षा निदेशालय (DoE) की ओर से इसके लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई है। इसमें कहा गया है स्कूलों के अंदर कक्षाओं, लाइब्रेरी, प्ले ग्राउंड, और स्कूल कैंपस में छात्रों का मोबाइल फोन इस्तेमाल करना बैन किया जाता है। सिर्फ छात्र ही नहीं, अध्यापक भी इस बैन के दायरे में आते हैं, और वे भी मोबाइल फोन इस दौरान इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। 

दिल्ली में स्कूलों के भीतर मोबाइल बैन करने का साथ ही एडवाजरी में कहा गया है कि इमरजेंसी के लिए स्कूलों के अंदर मोबाइल फोन साथ रखने की बजाए एक हेल्पलाइन बनाई जाए, जिससे कि इमरजेंसी की स्थिति में छात्र जरूरी कॉल कर सकें। यही बात छात्रों के माता-पिता पर भी लागू होती है। आपात स्थिति में माता-पिता छात्र के पास कॉल कर सकेंगे। CNBC के अनुसार, यह एडवाइजरी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूल, दोनों पर ही लागू होती है। 

एडवाइजरी में माता-पिता के लिए भी एक अनुरोध जारी किया गया है कि वे अपने बच्चे को स्कूल में मोबाइल फोन देकर न भेजें। यदि फिर भी बच्चा स्कूल में मोबाइल फोन लेकर आता है तो फोन की सुरक्षित कस्टडी की जिम्मेदारी स्कूल की ही होगी। एडवाइजरी में मोबाइल फोन जैसे गैजेट्स पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता की बात को उठाया गया है। जिसमें कहा गया है कि ऐसे गैजेट्स का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल स्कूल के परिणामों पर बुरा प्रभाव डालता है। 

इसके अलावा मोबाइल यूज के बारे में एडवाइजरी में जिक्र किया गया है कि स्मार्टफोन जैसे डिवाइसेज का अधिक इस्तेमाल करने से यूजर के अंदर डिप्रेशन, नींद की समस्या, आखों की देखने की क्षमता को नुकसान जैसे दुष्परिणाम सामने आते हैं। यह विद्यार्धी की एकेडमिक परफॉर्मेंस पर भी बुरा प्रभाव डाल सकता है। इसके अलावा, यह भी कहा गया है कि मोबाइल फोन का ज्यादा इस्तेमाल करना बदमाशी प्रवृत्ति, शोषण और गलत कंटेंट शेयर करने जैसी घटनाओं का कारण बन सकता है। शिक्षा निदेशालय ने छात्रों, अभिभावकों, और शिक्षकों से इस मामले में आम सहमति बनाने के लिए सहयोग करने की अपील की है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  8. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.