भविष्य से आई गाड़ी लगती है Mini की यह कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक कार, देखें फोटो

Mini ने Concept Aceman में पेश की गई इस नई डिजाइन शैली को करिश्माई सादगी (Charismatic Simplicity) बोला है, जिसमें कई नए स्टाइलिंग एलिमेंट हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 जुलाई 2022 18:53 IST
ख़ास बातें
  • Mini ने इस डिजाइन को 'Charismatic Simplicity' बोला है
  • कंपनी ने इस कॉन्सेप्ट में बेहतरीन यूजर एक्सपीरिएंस मिलने का दावा किया है
  • इसकी लंबाई 4050 mm, चौड़ाई 1990 mm और ऊंचाई 1590 mm है

Mini Concept Aceman क्लासिक राउंड हेडलाइट वाले बॉक्स नुमा डिजाइन से काफी अलग है

कार निर्माता कंपनी मिनी (Mini) ने 'Concept Aceman' के नाम से अपने भविष्य की जनरेशन वाले मॉडल के नए डिजाइन का प्रीव्यू दिखाया है। कॉन्सेप्ट काफी फ्यूचरिस्टिक दिखता है, मानो कार को किसी साई-फाई मूवी या किसी गेम से सीधा बाहर निकाला हो। कंपनी का दावा है कि यह मिनी परिवार में पहला ऑल-इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर मॉडल है। यह मिनी की क्लासिक राउंड हेडलाइट वाले बॉक्स नुमा डिजाइन से काफी अलग है, लेकिन फिर भी, यह आपको पहली झलक में मिनी कूपर की याद दिलाएगा।

Mini ने Concept Aceman में पेश की गई इस नई डिजाइन शैली को करिश्माई सादगी (Charismatic Simplicity) बोला है, जिसमें कई नए स्टाइलिंग एलिमेंट हैं। कंपनी का दावा है कि कॉन्सेप्ट ऐसमैन में क्रोम और लेदर का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा, इसमें यूजर के ड्राइविंग और एंटरटेनमेंट अनुभव को बढ़ाने के लिए नए डिजिटल फीचर्स को शामिल किया गया है।
 

इस उपलक्ष पर मिनी ब्रांड के प्रमुख स्टेफनी वर्स्ट ने कहा, "मिनी कॉन्सेप्ट ऐसमैन मॉडल फैमली के भविष्य में मिनी कूपर और मिनी कंट्रीमैन के बीच की जगह को भरने के लिए पूरी तरह से नए वाहन की प्रारंभिक झलक प्रदान करता है।" आगे जोड़ा गया है कि "यह कॉन्सेप्ट कार दर्शाती है कि मिनी खुद को ऑल-इलेक्ट्रिक भविष्य के लिए कैसे बदल रही है और कैसे अपने सभी इलेक्ट्रिक भविष्य और ब्रांड के लिए कहा खड़ी होती है: एक इलेक्ट्रिफाइड गो-कार्ट अनुभव, एक इमर्सिव डिजिटल अनुभव और न्यूनतम पर्यावरणीय फुटप्रिंट।
 
मिनी का कहना है कि मिनिमल एक्टीरियर और इंटीरियर डिजाइन के साथ स्टाइल को परिभाषित करने के लिए लाइट, मूवनेंट, इंटरेक्शन और साउंड के यूजर एक्सपीरिएंस का एक साथ तालमेल बैठाया गया है। इसका सरफेस फ्रेश कलर कॉन्ट्रास्ट के साथ निटेड रिसाइकल किए गए टेक्सटाइल से बना है और इसे OLED डिस्प्ले के साथ सीमलेस डिजिटल कंट्रोल के साथ जोड़ा गया है।
Advertisement

अगली पीढ़ी के सभी इलेक्ट्रिक मॉडल को एक स्वतंत्र साउंड डिजाइन भी दिया गया है, जो यूनिक और बेहतरीन ड्राइव साउंड प्रदान करेगा, जबकि नए एक्सपीरिएंस मोड के लिए बैकग्राउंड के रूप में भी काम करेगा। इसकी लंबाई 4050 mm और चौड़ाई 1990 mm है। इसकी ऊंचाई 1590 mm है। कॉन्सेप्ट पर आईसी सनग्लो ग्रीन पेंट की फिनिशिंग है। इसके अलावा रूफ को ब्रिटिशन रेसिंग ग्रीन कलर से पेंट किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mini, Mini Cooper, Mini Concept Aceman
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  10. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  3. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  8. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  9. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  10. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.