22 हजार कर्मचारियों की जाएगी नौकरी! इस दावे ने छेड़ दी बड़ी बहस, Microsoft ने कहा...

Microsoft में जनवरी 2026 में बड़े पैमाने पर छंटनी की रिपोर्ट्स ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। हालांकि, कंपनी ने इन दावों को सिरे से खारिज किया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 जनवरी 2026 11:46 IST
ख़ास बातें
  • रिपोर्ट में जनवरी 2026 में 22,000 छंटनी का दावा
  • Microsoft ने रिपोर्ट को बताया पूरी तरह गलत
  • हालिया Layoffs के बाद अफवाहों ने बढ़ाई चिंता

Microsoft में जनवरी 2026 की छंटनी को लेकर रिपोर्ट्स पर कंपनी की सफाई

Photo Credit: Pixabay/ Mohamed Hassan

वर्कफोर्स में कटौती को लेकर Microsoft को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। तेजी से वायरल हो रही एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि कंपनी जनवरी 2026 में बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी कर रही है, जिसमें 22,000 तक नौकरियों पर असर पड़ सकता है। रिपोर्ट एक इन्वेस्टमेंट टिप्स देने वाले प्लेटफॉर्म की ओर से आई है, जिसमें दावा किया गया है कि कटौती किसी एक नहीं बल्कि Microsoft के कई बड़े प्रोडक्ट्स में होनी है। इसके सामने आते ही कर्मचारियों और टेक इंडस्ट्री में हलचल मच गई। हालांकि, Microsoft के एक सीनियर और बहुत पुराने ऑफिशियल ने इन दावों को खारिज भी किया है।

सोशल मीडिया पर ये हलचल TipRanks की एक रिपोर्ट से शुरू हुआ था, जिसमें कहा गया था कि माइक्रोसॉफ्ट 11,000 से 22,000 कर्मचारियों की छंटनी पर विचार कर रही है। रिपोर्ट में Azure क्लाउड, Xbox डिवीजन और ग्लोबल सेल्स टीम्स के प्रभावित होने की बात कही गई थी और इसकी वजह AI से जुड़ी बढ़ती लागत को बताया गया। जैसे ही यह रिपोर्ट X पर फैली, यह चर्चा का विषय बन गया, खासतौर पर यह देखते हुए कि कंपनी ने 2025 में भी कथित तौर पर 9,000 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है।

इसे अफवाह मानें या सच, इस दुविधा की शुरुआत दो दावों के साथ हुई। पहला, जब विंडोज सेंट्रल के एडिटर Jez Corden ने सबसे पहले Xbox डिपार्टमेंट होने वाली छंटनी को नकारा और इसके बाद माइक्रोसॉफ्ट के चीफ कम्युनिकेशन ऑफिसर फ्रैंक एक्स शॉ ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी और रिपोर्ट को पूरी तरह “गलत और मनगढ़ंत” करार दे दिया। उन्होंने साफ कहा कि इस तरह की कोई जानकारी सही नहीं है और जो दावे किए जा रहे हैं, वे पूरी तरह अटकलों पर आधारित हैं।


Microsoft की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रेस रिलीज जारी नहीं की गई है, लेकिन कंपनी के सीनियर एग्जीक्यूटिव्स की सार्वजनिक प्रतिक्रिया के बाद यह साफ इशारा मिला है कि जनवरी 2026 में बड़े पैमाने पर छंटनी की खबरें सही नहीं हैं। हालांकि, लोगों की चिंता इसलिए भी स्वाभाविक है क्योंकि जुलाई 2025 में माइक्रोसॉफ्ट ने करीब 9,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी। उस वक्त Xbox हेड फिल स्पेंसर ने इसे कंपनी के लंबे समय के प्लान के लिए जरूरी कदम बताया था।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Microsoft, Layoffs, Tech Jobs, IT Industry, Corporate News
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  2. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  4. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  5. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  4. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  6. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  7. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  8. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  10. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.