सिंगल चार्ज में 461km रेंज वाली MG ZS EV के Excite और Exclusive वेरिएंट Rs 70 हजार तक हुए महंगे

MG मोटर्स ने एक्साइट वेरिएंट की कीमत में 59 हजार रुपये की बढ़ोत्तरी कर दी है। अब इसकी कीमत 22.58 लाख रुपये हो गई है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2022 12:13 IST
ख़ास बातें
  • एक्साइट वेरिएंट की कीमत में 59 हजार रुपये की बढ़ोत्तरी कर दी है।
  • एक्सक्लूसिव वेरिएंट की कीमत भी 61,800 रुपये बढ़ गई है।
  • MG ZS EV के Excite और Exclusive में 3.92 लाख रुपये का अंतर है।

एक्साइट वेरिएंट की कीमत अब 22.58 लाख रुपये हो गई है।

Photo Credit: MG Motor

MG ZS EV के Excite बेस वेरिएंट की कीमत बढ़ गई है। एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) ने मार्च में MG ZS EV के Excite और Exclusive वेरिएंट्स को लॉन्च किया था। कंपनी ने Excite को 21.99 लाख रुपये की कीमत में मार्केट में उतारा था। जबकि Exclusive वेरिएंट को 25.88 लाख रुपये की कीमत में पेश किया गया था। Exclusive वेरिएंट के लिए कंपनी ने डिलीवरी कीमत की घोषणा के जल्द बाद ही शुरू कर दी थी। लेकिन एक्साइट वेरिएंट के लिए कंपनी ने जुलाई में डिलीवरी शुरू करने की बात कही थी। उसके बाद इसमें और भी देरी हुई और कंपनी अब इसकी डिलीवरी इस महीने से शुरू करने जा रही है। 

MG मोटर्स ने एक्साइट वेरिएंट की कीमत में 59 हजार रुपये की बढ़ोत्तरी कर दी है। अब इसकी कीमत 22.58 लाख रुपये हो गई है। इसके साथ ही एक्सक्लूसिव वेरिएंट की कीमत भी 61,800 रुपये बढ़ गई है। रशलेन की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने एक्साइट वेरिएंट में कुछ नई चीजें जोड़ी हैं जैसे 360 डिग्री कैमरा, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, हिल डीसेंट कंट्रोल और कनेक्टेड कार फीचर आदि। वहीं, एक्सक्लूसिव वेरिएंट में कंपनी ने नई इंटीरियर थीम को एड किया है। 
Advertisement

इससे पहले टॉप स्पेक्स वेरिएंट सिंगल ब्लैक थीम में ही बनाया गया था, लेकिन अब कस्टमर्स के पास इसके डुअल टोन आइकॉनिक आइवरी थीम का ऑप्शन भी होगा। इसके लिए कस्टमर को 10 हजार रुपये की अतिरिक्त कीमत चुकानी होगी। अपग्रेड के बाद MG ZS EV Exclusive Dark Grey को अब 26,49,800 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, MG ZS EV Exclusive Dual Tone Iconic Ivory की कीमत 26,59,800 रुपये हो गई है। 

MG ZS EV के Excite और Exclusive में 3.92 लाख रुपये का अंतर है। टॉप स्पेक्स वेरिएंट में सनरूफ, पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वायरलेस चार्जर, रियर आर्मरेस्ट, डुअल टोन इंटीरियर थीम और रियर ड्राइव असिस्ट जैसे फीचर आते हैं। ईवी के अंदर किसी तरह का मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 50.3kWh की बैटरी है जिसमें 174bhp और 280Nm की आउटपुट है। इसकी रेंज 461 किलोमीटर की है। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.