• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 452 Km रेंज वाली MG ZS EV इलेक्ट्रिक कार बन रही है भारतीयों की पसंद, 2021 में बढ़ी 145% सेल

452 Km रेंज वाली MG ZS EV इलेक्ट्रिक कार बन रही है भारतीयों की पसंद, 2021 में बढ़ी 145% सेल

जहां एक ओर 2020 में MG ZS EV इलेक्ट्रिक कार की 1,142 यूनिट्स बिकी थी। वहीं, बीते साल संख्या बढ़कर 2,798 यूनिट्स पर पहुंच गई, जो लगभग 145% की बढ़ोतरी होती है।

452 Km रेंज वाली MG ZS EV इलेक्ट्रिक कार बन रही है भारतीयों की पसंद, 2021 में बढ़ी 145% सेल

MG ZS EV की भारत में शुरुआती कीमत 21.49 लाख रुपये (ex-showroom) है

ख़ास बातें
  • MG ZS EV की भारत में कीमत 21.49 लाख रुपये (ex-showroom) है
  • सिंगल चार्ज में 452 किलोमीटर की रेंज निकाल सकती है यह इलेक्ट्रिक कार
  • 2020 में कार की 1,142 यूनिट्स और 2021 में 2,798 यूनिट्स बिकी
विज्ञापन
MG Motor India ने बीते सोमवार को जानकारी दी है कि देश में उनके एकमात्र इलेक्ट्रिल व्हीकल MG ZS EV की सेल साल 2021 में 145% बढ़कर 2,798 यूनिट्स पर पहुंच गई थी। कंपनी ने 2020 में कुल इस इलेक्ट्रिक कार (MG Electric car in India) 1,142 यूनिट्स बेची थीं। एमजी जेडएस ईवी को भारत में जनवरी 2020 में लॉन्च किया गया था, जिसका मतलब है कि कार ने देश में अपने दो साल पूरे कर लिए हैं। लॉन्च के बाद पिछले साल फरवरी में इस कार का फेसलिफ्ट (थोड़ा बदला हुआ वर्ज़न) लॉन्च किया गया। वर्तमान में, भारत में Tata Nexon EV सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है, जिसका कारण सब्सिडी के बाद कार की कम कीमत और साथ ही इसमें अच्छी रेंज का मिलना है। रेंज की बात करें, तो MG ZV EV फुल चार्ज में 419 km की रेंज दे सकती है।

MG ने सोमवार को घोषणा करते हुए बताया कि ZS EV को भारतीयों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। जहां एक ओर 2020 में इस इलेक्ट्रिक कार की 1,142 यूनिट्स बिकी थी। वहीं, बीते साल संख्या बढ़कर 2,798 यूनिट्स पर पहुंच गई, जो लगभग 145% की बढ़ोतरी होती है। कंपनी ने यह भी बताया कि भारत में इस इलेक्ट्रिक कार की प्रति माह औसतन 700 बुकिंग होती है।

जैसा कि हमने बताया, देश में Tata Nexon EV ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। कार सिंगल चार्ज में लगभग 312 km की रेंज देती है। निश्चित तौर पर फीचर्स और रेंज के मामले में MG ZS EV इस कार से बहुत आगे है, लेकिन इनकी कीमतों में भी काफी अंतर है। नेक्सॉन ईवी पर सरकार की सब्सिडी लागू होती है, जिससे इस कार की कीमत काफी कम हो जाती है। वहीं, ZS EV सरकार की FAME II सब्सिडी के अधीन नहीं आती है।

ZS EV दो वेरिएंट एक्साइट और एक्सक्लूसिव में आता है, जिसकी कीमत 21.49 लाख रुपये से शुरू होती है। पावर और फीचर्स पर आते हैं। MG ZS EV के लेटेस्ट मॉडल में शामिल इलेक्ट्रिक मोटर 143PS की मैक्स पॉवर और 350Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है और इसकी बदौलत यह कार 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड मात्र 8.5 सेकेंड में पकड़ सकती है। इसमें 44.5 KWH की हाई-टेक बैटरी पैक शामिल है, जो अधिकमत 419 किलोमीटर की रेंज निकाल सकती है। इसे 0-80 प्रतिशत चार्ज करने में 40 मिनट का समय लगता है। यह ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन पर काम करती है। इसमें 6 एयरबैग्स मिलते हैं। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 177mm है, जो सेगमेंट में अन्य कारों की तुलना में काफी ज्यादा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »