MG Motor की  Hector और Gloster SUV हुई महंगी, जानें नए प्राइस

कंपनी ने Gloster SUV का शुरुआती प्राइस सबसे अधिक बढ़ाया है। इसका मुकाबला Toyota Fortuner और Jeep Meridian से होता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 अगस्त 2023 18:58 IST
ख़ास बातें
  • यह तीन महीनों के अंदर इनके प्राइसेज में दूसरी बढ़ोतरी है
  • इसके मिड और टॉप वेरिएंट्स महंगे हुए हैं
  • कंपनी ने अप्रैल में Comet EV को लॉन्च किया था

इस वर्ष की शुरुआत में MG Motor ने Hector SUV में बड़ा अपग्रेड किया था

देश के ऑटोमोबाइल मार्केट में कुछ वर्ष पहले एंट्री करने वाली MG Motor ने अपनी SUV Hector और Gloster के प्राइस एक बार फिर बढ़ा दाए हैं। यह तीन महीनों के अंदर इनकी प्राइसेज में दूसरी बढ़ोतरी है। इन SUV के मॉडल और वेरिएंट के आधार पर 78,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। 

यह बढ़ोतरी कंपनी की ओर से मई में बढ़ाए गए प्राइसेज से अधिक है। कंपनी ने Gloster SUV के शुरुआती प्राइस में अधिक बढ़ोतरी की है। इसका मुकाबला Toyota Fortuner और Jeep Meridian से होता है। Gloster SUV का शुरुआती प्राइस बढ़कर 38.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गया है। यह पहले 38.09 लाख रुपये का था। इसके दो अन्य वेरिएंट्स Sharp 2WD और Sharp 4WD भी महंगे हुए हैं। इसके टॉप वेरिएंट का प्राइस सबसे अधिक 78,000 रुपये बढ़ाया गया है। हाल ही में कंपनी ने Gloster SUV का ब्लैकस्टॉर्म एडिशन लॉन्च किया था। 
Advertisement

इस वर्ष की शुरुआत में MG Motor ने Hector SUV में बड़ा अपग्रेड किया था। कंपनी ने इसके बेस वेरिएंट का प्राइस नहीं बढ़ाया है। हालांकि, इसके मिड और टॉप वेरिएंट्स महंगे हुए हैं। Hector SUV के Smart Pro, Sharp Pro और Savvy Pro वेरिएंट्स के प्राइस में 30,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके डीजल इंजन वाले टॉप वेरिएंट Hector Plus का प्राइस 60,000 रुपये बढ़ाया गया है। कंपनी ने अप्रैल में Comet EV को लॉन्च किया था।। यह देश की सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार बताई जा रही है। इसे तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। कंपनी एक बायबैक प्रोग्राम की पेशकश कर रही है जिसमें कस्टमर्स को तीन वर्ष के बाद व्हीकल की कॉस्ट का 60 प्रतिशत मिलने की एश्योरेंस होगी। 

इसकी रेंज लगभग 230 किलोमीटर की है। इसमें 12 इंच स्टील व्हील्स दिए गए हैं। इसकी बैटरी 17.3 kWh की है। यह टू-डोर, फोर सीट वाली सब-कॉम्पैक्ट हैचबैक है। Comet EV की लंबाई 2,974 mm, चौड़ाई 1,505 mm और ऊंचाई 1,631 mm की है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 41.42 bhp की पावर और 110 Nm का टॉर्क देती है। कंपनी ने इसके साथ 3.3 kWh का चार्जर दिया है। यह बैटरी को सात घंटे में पूरी तरह चार्ज कर सकता है। इसमें 10.25 इंच की दो स्क्रीन दी गई हैं। इनमें से एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और दूसरी इंफोटेनमेंट के लिए है। इस इलेक्ट्रिक कार के साथ Apple CarPlay और Android Auto दोनों उपलब्ध कराए गए हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.