Meta ने 1 साल में Ray Ban स्मार्ट ग्लास के इतने लाख यूनिट्स बेच डाले! किया बड़ा खुलासा

Ray-Ban स्मार्ट ग्लास के लॉन्च के बाद कंपनी ने इसमें कई नए फीचर जोड़े हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 फरवरी 2025 13:23 IST
ख़ास बातें
  • डिवाइस के लॉन्च के लगभग 2 साल बाद Meta ने किया खुलासा
  • 2024 में Meta Ray Ban स्मार्ट ग्लासेज के 10 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेचे
  • लॉन्च होने के बाद कंपनी ने इसमें लगातार कई नए फीचर्स जोड़े हैं।

Meta ने Ray Ban स्मार्ट ग्लास को 2023 में लॉन्च किया था।

Meta ने Ray Ban स्मार्ट ग्लास को 2023 में लॉन्च किया था। लेकिन उसके बाद से कंपनी ने अधिकारिक रूप से इसकी सेल या मार्केट में इसकी पॉपुलरिटी के बारे में कभी ज्यादा कुछ जानकारी नहीं दी थी। अब डिवाइस के लॉन्च के लगभग 2 साल बाद Meta की ओर से खुलासा किया गया है कि कंपनी ने 2024 में Meta Ray Ban स्मार्ट ग्लासेज के 10 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेचे हैं। मेटा के सीईओ की ओर से इसका खुलासा एक सवाल के तहत किया गया। 

Meta के CEO, Mark Zuckerberg ने Ray-Ban स्मार्ट ग्लास की बिक्री का आंकड़ा पहली बार बताया है। जिसमें मार्क जुकरबर्ग ने कर्मचारियों के सामने खुलासा करते हुए कहा कि 2024 में उन्होंने इसके 1 मिलियन यानी 10 लाख से ज्यादा यूनिट बेचे हैं। The Verge की रिपोर्ट के अनुसार, मार्क जुकरबर्ग ने अपने कर्मचारियों के सामने एक सवाल रखा था। सवाल था कि क्या Ray-Ban स्मार्ट ग्लासेज की सेल 1 मिलियन से बढ़कर 2025 में 5 मिलियन यानी 50 लाख हो सकती है? 

Mark Zuckerberg ने कहा, “मुझे लगता है कि हमारे लिए एक सवाल यह है कि क्या हम इस साल 1 मिलियन से 2 मिलियन तक जाने वाले हैं? क्या हम 1 मिलियन से 5 मिलियन तक जाने वाले हैं?” Ray-Ban स्मार्ट ग्लासेज के 2023 में लॉन्च होने के बाद कंपनी ने इसमें लगातार कई नए फीचर्स जोड़े हैं। मसलन इसमें मल्टीमॉडल AI दिया गया है। यह उन चीजों को भी प्रोसेस कर सकता है जिन्हें आप इस चश्मे के माध्यम से देखते, सुनते हैं या फिर पढ़ते हैं। यह लाइव ट्रांलेशन भी कर सकता है। 

जुकरबर्ग ने कहा कि उन्होंने ही इस कैटिगरी की शुरुआत की थी और उनके प्रतिद्वंदी अभी तक इस कैटिगरी में सामने नहीं आए हैं। लेकिन हो सकता है कि इस साल के अंत तक उन्हें प्रतिद्वंदियों की ओर से भी कुछ नया देखने को मिले, या हो सकता है कि अगले साल ऐसा कुछ देखने को मिले। इसलिए उनके पास अभी बड़ा ओपन फील्ड है और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक मेटा के AI ग्लास पहुंचाने की कोशिश करनी चाहिए। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. स्मार्टफोन्स के इंटरनेशनल मार्केट में Apple का पहला स्थान, iPhone 17 सीरीज की मजबूत डिमांड
  2. XChat Launch: एलन मस्क के X का नया चैट ऐप XChat होने जा रहा 17 अप्रैल को लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. स्मार्टफोन्स के इंटरनेशनल मार्केट में Apple का पहला स्थान, iPhone 17 सीरीज की मजबूत डिमांड
  2. 28 हजार किलोमीटर प्रति घंटा स्पीड से आ रहा 100 फीट का एस्टरॉयड!
  3. XChat Launch: एलन मस्क के X का नया चैट ऐप XChat होने जा रहा 17 अप्रैल को लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. कान में फट गए ईयरबड्स! MBBS स्टूडेंट का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल
  5. OnePlus Ace 6 Ultra लॉन्च को लेकर बड़ा खुलासा, 8500mAh बैटरी, 50MP कैमरा से होगा लैस!
  6. लौट आए बीते दिन! इस कंपनी ने लॉन्च किया 80-90 के दशक का कैसेट रिकॉर्डर!
  7. Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को, 7000mAh बैटरी के साथ धांसू फीचर्स, जानें सबकुछ
  8. 21 हजार सस्ता खरीदें Realme का 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart पर धमाका डील
  9. होर्मूज से ऑयल टैंकरों को निकलने की इजाजत के लिए क्रिप्टोकरेंसी में फीस लेगा ईरान!
  10. Poco M8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.