कब रुकेगा Layoffs का सिलसिला? Meta में 10% कर्मचारियों की छंटनी, AI पर बड़ा दांव!

Meta बड़े AI बदलावों के बीच इस हफ्ते हजारों कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। कंपनी कई टीमों और मैनेजरियल रोल्स में भी बदलाव करेगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 मई 2026 16:41 IST
ख़ास बातें
  • Meta करीब 10 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है
  • कंपनी 7 हजार कर्मचारियों को नए AI प्रोजेक्ट्स में ट्रांसफर करेगी
  • कई कर्मचारियों ने AI मॉनिटरिंग टूल्स और layoffs का विरोध किया

Meta AI आधारित restructuring के बीच बड़े स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी कर रही है

Photo Credit: Reuters

Meta इस हफ्ते बड़े स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Facebook की पैरेंट कंपनी अपने करीब 10 प्रतिशत कर्मचारियों को निकाल सकती है। इसके साथ ही कंपनी इंटरनल सिस्टम और टीम स्ट्रक्चर में भी बड़े बदलाव करने की तैयारी में है। Meta का फोकस अब तेजी से AI आधारित वर्कफ्लो और ऑटोमेशन पर बढ़ रहा है, जिसके चलते कई टीमों को दोबारा व्यवस्थित किया जा रहा है।

कंपनी की Chief People Officer Janelle Gale ने कर्मचारियों को भेजे एक इंटरनल मेमो (via Reuters) में बताया कि करीब 7 हजार कर्मचारियों को नए AI प्रोजेक्ट्स और दूसरी टीमों में ट्रांसफर किया जाएगा। वहीं कई मैनेजरियल रोल्स भी खत्म किए जाएंगे। कंपनी का कहना है कि नए स्ट्रक्चर में छोटी और ज्यादा तेजी से काम करने वाली टीमें बनाई जाएंगी।

Meta के मुताबिक नए ऑर्गनाइजेशन स्ट्रक्चर में AI आधारित डिजाइन प्रिंसिपल्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। कंपनी चाहती है कि कम लेयर्स वाली टीमें ज्यादा तेजी से फैसले ले सकें और अलग-अलग AI प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम कर सकें।

रिपोर्ट के मुताबिक यह पूरा बदलाव Meta की बड़ी AI स्ट्रैटेजी का हिस्सा है। कंपनी आने वाले समय में AI एजेंट्स पर बड़ा दांव लगा रही है। इन AI सिस्टम्स का इस्तेमाल भविष्य में ऐसे कई कामों के लिए किया जा सकता है, जिन्हें अभी इंसानी कर्मचारी संभालते हैं।

Meta जिन नई टीमों पर काम कर रही है, उनमें Applied AI Engineering (AAI), Agent Transformation Accelerator (ATA) XFN और Central Analytics शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक इन टीमों का फोकस AI एजेंट्स और प्रोडक्टिविटी सिस्टम्स तैयार करने पर रहेगा।

Advertisement

इन बदलावों को लेकर कंपनी के अंदर कर्मचारियों की नाराजगी भी सामने आई है। कई कर्मचारियों ने कथित तौर पर ऑफिस में पोस्टर्स लगाकर और कंपनी के इंटरनल प्लेटफॉर्म Workplace पर पोस्ट लिखकर विरोध जताया है।

बताया जा रहा है कि 1,000 से ज्यादा कर्मचारियों ने माउस-ट्रैकिंग सॉफ्टवेयर के खिलाफ एक पेटीशन पर साइन किए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि इस तरह के टूल्स प्राइवेसी को प्रभावित कर सकते हैं। वहीं कुछ कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया है कि कंपनी ने लंबे समय तक layoffs को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। कंपनी फाइलिंग्स के मुताबिक मार्च 2026 के आखिर तक Meta में करीब 77,986 कर्मचारी काम कर रहे थे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  2. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  3. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  4. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  5. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  6. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  7. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  8. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  9. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  10. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.