• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • सिंगल चार्ज में 1 हजार किलोमीटर चलेगी मर्सिडीज (Mercedes) की यह धांसू इलेक्ट्रिक कार!

सिंगल चार्ज में 1 हजार किलोमीटर चलेगी मर्सिडीज (Mercedes) की यह धांसू इलेक्ट्रिक कार!

विजन EQXX को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि यह सिंगल चार्ज में 1000 किलोमीटर की रेंज तक जा सकती है। इस रेंज तक जाने में कार की बैटरी की 95 प्रतिशत पावर इस्तेमाल होगी। 

सिंगल चार्ज में 1 हजार किलोमीटर चलेगी मर्सिडीज (Mercedes) की यह धांसू इलेक्ट्रिक कार!

EQXX कंपनी की अब तक की सबसे ज्यादा रेंज देने वाली कार होगी।

ख़ास बातें
  • EQXX के प्रोडक्शन शुरू करने को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
  • मौजूदा समय में मर्सिडीज बेंज EQS सबसे ज्यादा चलने वाली कार है।
  • मर्सिडीज ने कार को एक अट्रैक्टिव और शानदार लुक दिया है।
विज्ञापन
Electric Vehicle की डिमांड दुनियाभर में तेजी पकड़ रही है और कार मेकर अब EV पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं। इसी रेस में जर्मन ऑटो कंपनी मर्सिडीज (Mercedes) बेंज ने अपनी एक और इलेक्ट्रिक कार को शामिल कर दिया है। मर्सिडीज ने अपनी कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक कार Mercedes Vision EQXX को पेश कर दिया है। मर्सिडीज ने दावा किया है कि नई EQXX एक बार में चार्ज करने पर लगभग 1 हजार किलोमीटर की रेंज दे सकती है। कार का डिजाइन देखने में बहुत आकर्षक है और काफी इनोवेटिव लगता है। कंपनी के अनुसार, कार में मशरूम फाइबर, कैक्टस के पत्ते और फूड स्क्रैप आदि से मिलाकर बनाए गए मैटीरियल को इस्तेमाल किया गया है जो इसे बहुत ही टिकाऊ बनाता है। मर्सिडीज का दावा है कि यह कार Tesla Model S Long Range से भी ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट होगी। 

लास वेगास में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2022 में कंपनी ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Vision EQXX को पेश किया है। मर्सिडीज Vision EQXX के लिए कंपनी प्रोडक्शन कब शुरू करेगी अभी तक इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। विजन EQXX को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि यह सिंगल चार्ज में 1000 किलोमीटर की रेंज तक जा सकती है। इस रेंज तक जाने में कार की बैटरी की 95 प्रतिशत पावर इस्तेमाल होगी। 

मर्सिडीज बेंज ने कार को एक अट्रैक्टिव और शानदार लुक दिया है जिससे यह काफी फ्यूचरिस्टिक दिखती है। इसकी बैटरी के बारे में कहा गया है कि यह प्रति 100 किलोमीटर में 10 kWh से भी कम पावर की खपत करेगी। Vision EQXX मर्सिडीज बेंज की अब तक की सबसे ज्यादा रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक कार होने वाली है। कंपनी का कहना है कि वह इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में सबसे आगे रहना चाहती है और विजन ईक्यूएक्सएक्स कंपनी के इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर बनाई गई है। 

रिपोर्ट के अनुसार, विजन EQXX कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक कार एयरोडायनेमिक डिजाइन के साथ आएंगी। मौजूदा समय में मर्सिडीज बेंज EQS सबसे ज्यादा चलने वाली कार मानी जाती है। EQS एक बार चार्ज करने पर 770 कि.मी. की रेंज दे सकती है। अब EQXX को 1000 किलोमीटर की रेंज के साथ उतारा जा रहा है जिससे यह कंपनी की अब तक की सबसे ज्यादा रेंज देने वाली कार बन जाएगी। मर्सिडीज EQXX एक ऑल अराउंड कॉन्सेप्ट EV है जो काफी इम्प्रेसिव दिखती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  9. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  10. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »