Mercedes की मेड इन इंडिया EV पर नितिन गडकरी ने कहा, इसे खरीदना मेरे बस की बात नहीं 

इस कार का प्राइस लगभग 1.55 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह देश में मर्सिडीज का तीसरा EV है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 अक्टूबर 2022 15:15 IST
ख़ास बातें
  • इस कार का प्राइस लगभग 1.55 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है
  • ARAI सर्टिफिकेशन पर यह सिंगल चार्ज में 857 किलोमीटर तक की रेंज देती है
  • यह 0-100 kmph की स्पीड पकड़ने में लगभग चार सेकेंड लेती है

यह देश में सबसे लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार है

ग्लोबल ऑटोमोबाइल कंपनी Mercedes-Benz की पहली मेड इन इंडिया लग्जरी इलेक्ट्रिक कार EQS 580 4MATIC के लॉन्च पर ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर Nitin Gadkari ने कहा कि इस कार को खरीदना मेरे बजट से भी बाहर है। उन्होंने कहा कि कंपनी को इसकी कॉस्ट कम करने के लिए इसका लोकल प्रोडक्शन बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए। 

इस कार का प्राइस लगभग 1.55 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह देश में मर्सिडीज का तीसरा इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) है। हाल ही में कंपनी ने EQS 53 के AMG वर्जन की बिक्री शुरू की थी। इस कार में 107.8 kWh की लिथियम-आयन बैटरी और चार मोटर का सेट है। इसके प्रत्येक एक्सल पर एक मोटर है। मर्सिडीज का कहना है कि यह ARAI सर्टिफिकेशन के आधार पर सिंगल चार्ज में 857 किलोमीटर तक की रेंज देती है। यह देश में सबसे अधिक रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार है। हालांकि, वास्तविक स्थितियों में इसकी रेंज कम हो सकती है। इसमें 523 bhp की अधिकतम पावर है। यह 0-100 kmph की स्पीड पकड़ने में लगभग चार सेकेंड लेती है। इसके मुख्य फीचर्स में 56-इंच MBUX हायपरस्क्रीन शामिल है। इसमें पैसेंजर डिस्प्ले के लिए तीन स्मॉल स्क्रीन्स, सेंट्रल इंफोटेंमेंट और ड्राइवर डिस्प्ले को शामिल किया गया है।    

गडकरी का कहना था, "आप प्रोडक्शन बढ़ाएं तभी कॉस्ट को कम किया जा सकेगा। हम मिडल-क्लास लोग हैं। मैं भी आपकी कार नहीं खरीद सकता।" हालांकि, इसके साथ ही गडकरी का कहना था कि देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए एक बड़ा मार्केट है और लगभग 15.7 लाख रजिस्टर्ड EV हैं। देश में एक्सप्रेस हाइवे बनने के साथ इन कारों के लिए अच्छा मार्केट होगा। गडकरी ने कहा कि देश की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री लगभग 7.8 लाख करोड़ रुपये की है और इसमें से लगभग 3.5 लाख करोड़ रुपये के व्हीकल्स का एक्सपोर्ट होता है। उन्होंने कहा कि इस इंडस्ट्री को 15 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचाने की योजना है।

Mercedes ने  EQS 580 4MATIC EV की पुणे के निकट चाकन के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में असेंबलिंग की है। गडकरी ने कंपनी को सलाह दी कि अगर वह रॉ मैटीरियल्स की रिसाइक्लिंग के लिए यूनिट्स लगाती है तो इससे कंपोनेंट की कॉस्ट में 30 प्रतिशत कम कमी हो सकती है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार इस तरह की यूनिट्स को बढ़ावा दे रही है और इसके लिए कंपनी की ओर से कदम उठाना महत्वपूर्ण है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.