सिंगल चार्ज में 523 किलोमीटर दौड़ने वाली भारत की पहली इलेक्ट्रिक सुपरकार है Azani, जानें इसके बारे में सब कुछ

Azani में लगी मोटर 1000 hp की मैक्स पावर और 1000 nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसकी बदौलत कार 0 से 60 मील की रफ्तार मात्र 2.1 सेकंड में पकड़ सकती है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 अगस्त 2021 12:14 IST
ख़ास बातें
  • भारत की पहली इलेक्ट्रिक सुपरकार होगी Mean Metal Motors की Azani
  • सिंगल चार्ज में 523 KM की रेंज और 0-60 मील प्रति घंटा 2.1 सेकंड में
  • 355 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड से लैस होने का दावा

Azani की टॉप स्पीड 355 किलोमीटर प्रति घंटा है

बेंगलुरु स्थित Mean Metal Motors ने भारत की पहली इलेक्ट्रिक सुपरकार (Electric supercar) Azani को घोषित किया है। यह आम इलेक्ट्रिक कार से कई ज्यादा पावरफुल है और इसकी रेंज भी जबरदस्त है। इतना ही नहीं, नई कार आपको McLaren और Ferrari की याद दिलाएगी। कार के ऐरोडानैमिक को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह कार 0 से 60 मील प्रति घंटा की रफ्तार मात्र 2.1 सेकंड में पकड़ सकती है। यदि आप यह सोच रहे हैं कि केवल यही इसकी खासियत है, तो आप गलत हैं। Azani इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में 523 किलोमीटर का फासला तय कर सकती है। आइए इस इलेक्ट्रिक सुपरकार के बारे में सब कुछ जानते हैं। 

Mean Metal Motors ने ट्वीट कर भारत की पहली इलेक्ट्रिक सुपरकार Azani को घोषित किया। भारतीय कंपनी होने के नाते इसे सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिलहाल कंपनी ने इसके लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की ठोस जानकारी नहीं दी है, लेकिन यदि यह इसी पावर और डिज़ाइन के साथ आती है, तो निश्चित तौर पर यह Tesla और Audi की इलेक्ट्रिक कारों को अच्छी टक्कर देने का दमखम रखेगी।

Azani का डिजाइन McLaren और Ferrari की सुपरकार से काफी प्रेरित लगता है। इसे देखने से यह बिल्कुल नहीं लगता कि यह कार इलेक्ट्रिक होगी। युवा पीढ़ी को यह डिज़ाइन पहली नज़र में बेहद आकर्षित करेगा। तेज़ रफ्तार पकड़ने में और इसके साथ ही कार को स्टेबल बनाए रखने में मदद के लिए इसके ऐरोडानैमिक काफी कारगर साबित होंगे।

पावर की बात करें, तो Azani में लगी मोटर 1000 hp की मैक्स पावर और 1000 nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसकी बदौलत कार 0 से 60 मील की रफ्तार मात्र 2.1 सेकंड में पकड़ सकती है। कंपनी का यह भी दावा है कि इसकी टॉप स्पीड 355 किलोमीटर प्रति घंटा है।
Advertisement

कार की 120kWh क्षमता का बैटरी पैक लगा है, लेकिन यह कितनी देर में चार्ज होगा, इसे लेकर फिलहाल कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। जैसा कि हमने बताया, कार सिंगल चार्ज में 523 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम बताई जा रही है। इसमें वेंटिलेटेड कार्बन ब्रेकिंग दी जाएगी और साथ ही यह ऑगमेंटेड रियलिटी डिस्प्ले से लैस होगी। कार एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, इमरजेंसी ब्रेकिंग, कोलेजन अवॉइडेंस सिस्टम और एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉड्यूल के साथ आएगी।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  2. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  3. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  2. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  3. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  4. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  6. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  7. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  9. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  10. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.