0-100 kmph की रफ्तार 10 सेकंड में पकड़ती है नई 2023 Suzuki S-Cross हाइब्रिड कार, जानें कीमत

Maruti Suzuki S-Cross की यूरोप में कीमत £26,749 (लगभग 25,59,158) से शुरू होती है, जिसमें फ्रंट-व्हील ड्राइव मोशन ट्रिम आथा है और ऑल-व्हील ड्राइव अल्ट्रा के लिए £31,549 (लगभग 30,17,226 रुपये) कीमत रखी गई है।

0-100 kmph की रफ्तार 10 सेकंड में पकड़ती है नई 2023 Suzuki S-Cross हाइब्रिड कार, जानें कीमत

Maruti Suzuki S-Cross की यूरोप में कीमत £26,749 (लगभग 25,59,158) से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • Suzuki S-Cross की यूरोप में कीमत £26,749 (लगभग 25,59,158) से शुरू होती है
  • ऑल-व्हील ड्राइव अल्ट्रा के लिए £31,549 (लगभग 30,17,226 रुपये) कीमत रखी गई
  • S-Cross 9.5 सेकंड में 0-100 kmph की स्पीड पकड़ सकती है
विज्ञापन
Maruti Suzuki S-Cross के हाल ही में भारतीय बजार में स्थाई रूप से बंद होने के बाद अब, कंपनी ने यूरोपीय बाजारों में S-Cross का हाइब्रिड (Hybrid) वर्जन पेश किया है। एस-क्रॉस अब दो इंजन विकल्पों में उपलब्ध होगी, जिसमें एक 1.4-लीटर बूस्टरजेट माइल्ड-हाइब्रिड और एक 1.5-लीटर एनए स्ट्रान्ग हाइब्रिड इंजन शामिल हैं। Suzuki का दावा है कि S-Cross 9.5 सेकंड में 0-100 kmph की स्पीड पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 195 kmph है।

Maruti Suzuki S-Cross की यूरोप में कीमत £26,749 (लगभग 25,59,158) से शुरू होती है, जिसमें फ्रंट-व्हील ड्राइव मोशन ट्रिम आथा है और ऑल-व्हील ड्राइव अल्ट्रा के लिए £31,549 (लगभग 30,17,226 रुपये) कीमत रखी गई है।

खासियतों में सबसे पहरे पावरट्रेन की बात करते हैं। S-Cross अब दो इंजन ऑप्शन में उपलब्ध होगी - एक 1.4-लीटर बूस्टरजेट माइल्ड-हाइब्रिड और एक 1.5-लीटर एनए मजबूत हाइब्रिड इंजन ऑप्शन। 1.4-लीटर बूस्टरजेट 129 bhp की मैक्सिमम पावर और 235 Nm का पीक टार्क जनरेट करता है और इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। Suzuki का दावा है कि S-Cross 9.5 सेकंड में 0-100 kmph की स्पीड पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 195 kmph है।

स्ट्रान्ग हाइब्रिड वेरिएंट 1.5-लीटर NA पेट्रोल इंजन पर काम करता है, जिसे 140V लिथियम-आयन बैटरी पैक और इन्वर्टर के साथ जोड़ा गया है। यह इंजन 115 bhp की मैक्सिमम पावर और 138 Nm का पीक टार्क जनरेट करता है और इसे 6-स्पीड ऑटोमैटिक के साथ जोड़ा गया है। Suzuki का दावा है कि स्ट्रान्ग हाइब्रिड S-Cross 12.5 सेकंड में 0-100 kmph की स्पीड पर पहुंच सकती है और इसकी टॉप स्पीड 175 kph है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Maruti Suzuki S Cross, Suzuki S Cross Hybrid
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »