Maruti Suzuki Jimny भारत में हुई लॉन्च, 12.74 लाख रुपये कीमत, ऐसे हैं दमदार फीचर्स

Maruti Suzuki Jimny में 1462 सीसी का 4 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 जून 2023 14:27 IST

Maruti Suzuki Jimny में 1462 सीसी का पेट्रोल इंजन है।

Photo Credit: Maruti Suzuki

Maruti Suzuki ने आज भारतीय बाजार में 5 डोर वाली Maruti Suzuki Jimny SUV को लॉन्च कर दिया है। सबसे पहले कंपनी ने इस एसयूवी को Auto Expo 2023 में शोकेस किया था। कंपनी ने इस कार की बुकिंग को ऑनलाइन शुरू किया हुआ है। यहां हम आपको Maruti Suzuki Jimny के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Maruti Suzuki Jimny की कीमत


Maruti Suzuki Jimny की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 12.74 लाख रुपये है। वहीं इस कार को कंपनी सब्सक्रिप्शन मॉडल के तहत भी प्रदान कर रही है, जिसमें 33,550 रुपये प्रति माह देकर लिया जा सकता है। बुकिंग की बात की जाए तो 25,000 रुपये में ऑनलाइन Maruti Suzuzki की वेबसाइट से बुक किया जा सकता है।


Maruti Suzuki Jimny का इंजन और पावर


Maruti Suzuki Jimny में 1462 सीसी का 4 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि पर 104.8 पीएस की पावर और 4000 आरपीएम पर 134.2 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस एसयूवी में 40 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। ट्रांसमिशन की बात करें तो यह कार 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 4 स्पीड AT के ऑप्शन में आती है। डाइमेंशन की बात की जाए तो इस एसयूवी की लंबाई 3985, चौड़ाई 1645, ऊंचाई 1720, व्हीलबेस 2590, ग्राउंड क्लियरेंस 210, सीटिंग कैपेसिटी 4, बूट स्पेस 208 लीटर और वजन 1545 किलो है।


Maruti Suzuki Jimny  के फीचर्स


Advertisement
फीचर्स की बात करें तो इसमें 22.86 सेमी का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉयड एप्पल कारप्ले, क्रूज कंट्रोल, पुश स्टार्ट स्टॉप, क्लाइमेट कंट्रोल, पावर विंडो, डिजिटल लॉक और टेकोमीटर शामिल है। सेफ्टी फीचर्स के मामले में इस एसयूवी में साइड और कर्टेन एयरबैग्स, ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, ब्रेक लिमिटेड स्लिप डिफ्रेंशिएल, एबीएस, ईबीडी, ईएसपी, हिल होल्ड कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल, ब्रेक एसिस्ट फंक्शन, रियर व्यू कैमरा, साइड इंपेक्ट डोर बीम्स, सीटबेल्ट प्री-टेंशनर/फोर्स लिमिटर, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेजेस और इंजन इम्मोबिलाइजर दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.