Apple स्‍टोर में लोगों को बंधक बनाने वाले शख्‍स की मौत, क्रिप्टोकरंसी में मांगे थे 2 करोड़ डॉलर

आरोपी युवक अपने बंधक का पीछा करते हुए बाहर की ओर भागा और पुलिस की गाड़ी ने उसे टक्‍कर मार दी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 फरवरी 2022 16:49 IST
ख़ास बातें
  • क्रिप्‍टोकरेंसी के साथ शहर से बाहर जाने का रास्‍ता भी मांगा था आरोपी ने
  • बिल्डिंग में मौजूद करीब 70 लोगों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई
  • आखिर में एक बंधक का पीछा करते हुए आरोपी पुलिस के निशाने पर आया

घायल युवक को अस्‍पताल ले जाया गया। स्‍थानीय अधिकारी ने अस्‍पताल में युवक की मौत की पुष्टि की है।

नीदरलैंड के एम्स्टर्डम (Amsterdam) स्क्वायर स्थित एक ऐपल (Apple) स्‍टोर में लोगों को बंधक बनाने वाले 27 साल के युवक की अस्‍पताल में मौत हो गई। दो बंदूकों से लैस आरोपी युवक ने ऐपल स्‍टोर में घुसने के बाद सनसनी मचा दी थी, जिससे पांच घंटों तक हालात तनावपूर्ण बने रहे। आरोपी युवक अपने बंधक का पीछा करते हुए बाहर की ओर भागा और पुलिस की गाड़ी ने उसे टक्‍कर मार दी। घायल युवक को अस्‍पताल ले जाया गया। स्‍थानीय अधिकारी ने अस्‍पताल में युवक की मौत की पुष्टि की है। उन्‍होंने एक न्‍यूज एजेंसी को बताया कि मामले की जांच की जा रही है।  

यह घटना मंगलवार शाम की है। सेंट्रल एम्स्टर्डम में स्थित लीडसेप्लिन इस शहर की नाइटलाइफ का मेन सेंटर है। यहां स्थित ऐपल स्‍टोर में एक युवक घुस गया। इससे बिल्डिंग में अफरातफरी मच गई। जानकारी मिलते ही दर्जनों पुलिस के अधिकारी बिल्डिंग में पहुंच गए।  

संदिग्ध युवक ने एक बल्गेरियाई शख्‍स को बंधक बना लिया। आरोपी ने क्रिप्टोकरेंसी में 200 मिलियन यूरो (लगभग 1,690 करोड़ रुपये) की डिमांड की, साथ ही शहर से बाहर जाने के लिए उसे रास्‍ता देने को भी कहा। बिल्डिंग में मौजूद करीब 70 लोगों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। 4 लोग वहीं छुप गए। 

करीब पांच घंटे बाद आरोपी ने पानी की डिमांड की। इस बीच, बंधक बनाए गए युवक को मौका मिल गया और वह वहां से भाग निकला। पुलिस ने भी उस बंधक की बहादुरी की चर्चा प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में बंधक ने हीरो की भूमिका निभाई। वह कुछ ही सेकंड में बच निकला आया। वरना स्थिति खतरनाक हो सकती थी। बाद में पुलिस ने कन्‍फर्म किया कि संदिग्ध ने एक विस्फोटक उपकरण पहना हुआ था। आरोपी युवक को गंभीर हालत में अस्‍पताल पहुंचाया गया। हालांकि उसे बचाया नहीं जा सका। 
Advertisement

आरोपी की पहचान अब्देल रहमान के रूप में हुई है, जो एक ग्रोसरी डिलिवरी वर्कर था। हालांकि ऐपल स्टोर को घेरने का उनका इरादा अभी तक क्‍लीयर नहीं हो पाया है। इस बीच, नीदरलैंड में सभी ऐपल स्टोर बुधवार को बंद कर दिए गए। जहां यह घटना हुई, वह स्‍टोर आज भी बंद है। वहीं, लोकल प्रशासन ने पुलिस कार्रवाई की प्रशंसा की है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.