Amazon से ऑर्डर किया Rs 1 लाख का लैपटॉप, नए की जगह पकड़ाया पुराना! जानें पूरा मामला

Online Shopping : यूजर ने आरोप लगाया है कि एमेजॉन ने उन्‍हें सेकंड हैंड प्रोडक्‍ट बेचा है वह भी पूरे पैसे लेकर।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 9 मई 2024 12:57 IST
ख़ास बातें
  • शख्‍स ने एमेजॉन से मंगाया लैपटॉप
  • दावा- लैपटॉप की वॉरंटी पहले ही शुरू हो गई थी
  • सोशल मीडिया पर प्रतिक्र‍िया दे रहे यूजर्स

गुस्‍साए यूजर ने यहां तक कहा कि लोगों को एमेजॉन से खरीदारी करने से पहले सौर बार सोचना चाहिए।

Photo Credit: Video Grab

ऑनलाइन शॉपिंग नई बात नहीं है। लोग इस पर बहुत भरोसा करते हैं और महंगे से महंगा सामान ऑर्डर करते हैं। हालांकि कई बार ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जो ऑनलाइन शॉपिंग को लेकर भरोसा कम कर देती हैं। ताजा वाकया एक लैपटॉप की खरीद से जुड़ा है। एक शख्‍स का दावा है कि उसने जाने-माने प्‍लेटफॉर्म एमेजॉन (Amazon) से एक लाख रुपये का लैपटॉप ऑर्डर किया। डिल‍िवरी होने के बाद पता चला कि उसे नया नहीं बल्कि यूज्‍ड लैपटॉप डिलिवर किया गया। गुस्‍साए शख्‍स ने अपनी बात सबूतों के साथ सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स (X) पर शेयर की है।  

@rohaninvestor नाम के एक्‍स यूजर ने एक वीडियो पोस्‍ट में कहा है कि उन्‍होंने 30 अप्रैल को एमेजॉन से लेनोवो (Lenovo laptop) का लैपटॉप ऑर्डर किया। उसकी डिलिवरी 7 मई को हुई। जब यूजर ने लेनोवो की ऑफ‍िशियल साइट पर जाकर लैपटॉप की वॉरंटी चेक की, पता चला कि वह दिसंबर 2023 में ही शुरू हो गई थी। यूजर का कहना है कि यह स्‍पष्‍ट संकेत है कि लैपटॉप को पहले यूज किया जा चुका है। 
 

यूजर ने आरोप लगाया है कि एमेजॉन ने उन्‍हें सेकंड हैंड प्रोडक्‍ट बेचा है वह भी पूरे पैसे लेकर। गुस्‍साए यूजर ने यहां तक कहा कि लोगों को एमेजॉन से खरीदारी करने से पहले सौर बार सोचना चाहिए। अपने पोस्‍ट में यूजर ने लिखा, 
Advertisement
एमेजॉन ने मेरे साथ धोखाधड़ी की! @amazonIN यूज्‍ड प्रोडक्‍ट को नया बताकर बेचता है। आज मुझे एमेजॉन से एक ‘नया' लैपटॉप मिला, लेकिन उसे पहले ही यूज किया जा चुका है और वॉरंटी दिसंबर 2023 में शुरू हो गई थी। 

लोग इस घटना को शर्मनाक बता रहे हैं। यूजर के ट्वीट के जवाब में एमेजॉन हेल्‍प का भी एक ट्वीट हमें दिखा, जिसमें खराब अनुभव के लिए सॉरी बोला गया है और यूजर से पूरी डिटेल बताने को कहा गया है। हालांकि @rohaninvestor का गुस्‍सा चरम पर है। उन्‍होंने यूज्‍ड प्रोडक्‍ट वापस ले जाने और पैसों के रिफंड की मांग की है, ताकि वह नया लैपटॉप ऑर्डर कर सकें। 
Advertisement

कई लोगों ने @rohaninvestor को सुझाव दिया कि शिकायत लेनोवाे तक पहुंचाएं। इस पूरे मामले पर लेनोवो ने भी रिप्‍लाई किया है और बताया है कि वह प्रोडक्‍ट की खरीदारी के दिन से ही वॉरंटी शुरू करती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.