456KM माइलेज वाली Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक कार की 5 खास बातें, क्यों है सबसे अलग

Mahindra XUV400 EV की रेंज भी यूजर्स को पसंद आने वाली है। एक बार इस गाडी फुल चार्ज कर के आप सीधा हिल स्टेशन पहुंच कर ही इसे रोकेंगे यानी बीच में दोबारा चारे करने की नो-टेंशन।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 सितंबर 2022 17:36 IST
ख़ास बातें
  • महिंद्रा की इस ईवी में लगी बैटरी डस्ट और वाटरप्रूफ है।
  • Mahindra XUV 400 EV में ओवर द एयर सॉफ्टवेयर अपडेट का विकल्प है।
  • Mahindra XUV400 EV खरीदना चाहते हैं तो आपको 5 कलर ऑप्शन मिलेंगे।

Photo Credit: Mahindra

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने मार्किट में एक और बीस्ट को उतार दिया है। कंपनी ने अपनी नई Electric SUV - Mahindra XUV400 से पर्दा उठा दिया है। आनंद महिंद्रा ने इस कार को लेकर अगस्त में जानकारी दी थी की इस कार को सितम्बर में लॉन्च कर दिया जाएगा। अगर आपको इस इलेक्ट्रिक कार का इंतजार था तो बता दें, Mahindra XUV400 की बुकिंग 2023 जनवरी से शुरू हो जाएगी। इसकी कीमत भी उसी वक्त रिवील की जाएगी। जानते हैं इस पसत में इस कार के टॉप पॉइंट्स जो उपभोक्ताओं को आकर्षित करने वाले हैं। जानते हैं क्या है इस कार में खास?  
 

0 से 100 की पकड़ेगी स्पीड मात्र 8 सेकंड में


Advertisement
भारत में बनी इस कार में इलेक्ट्रिफाइड ट्विन पीक्ड Logo दिया है। अगर आप स्पीड लवर हैं और आपको यह गलतफहमी है की EV व्हीकल उतनी स्पीड नहीं पकड़ते तो यह कार वो दूर कर देगी। इसके साथ सिर्फ 4 सेकंड में 0 से 60 km की स्पीड तक पंहुचा जा सकता है। यह 8 सेकंड में 0 से 100km की तेजी पकड़ने में सक्षम है। यह कार प्रीमियम फील देने के लिए सनरूफ के साथ आती है। Mahindra EV XUV400 बाजार में मौजूद Tata Nexon EV को टक्कर देने वाली है।  
 

सिंगल चार्ज में दिल्ली से पहुंचे शिमला 


Mahindra XUV400 EV की रेंज भी यूजर्स को पसंद आने वाली है। एक बार इस गाडी फुल चार्ज कर के आप सीधा हिल स्टेशन पहुंच कर ही इसे रोकेंगे यानी बीच में दोबारा चारे करने की नो-टेंशन। यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 456km का सफर तय कर सकती है। 
Advertisement
 

सेफ्टी में बेस्ट


महिंद्रा की इस ईवी में लगी बैटरी डस्ट और वाटरप्रूफ है। यह IP67 सर्टिफिकेशन के साथ आती है। Mahindra XUV 400 EV में ओवर द एयर सॉफ्टवेयर अपडेट का विकल्प दिया गया है। इसकी मोटर 310nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है, जिसे इस सेगमेंट वन ऑफ द बेस्ट कहा जा सकता है। 
 

आलिशान और प्रीमियम सफर 


Advertisement
इसे सी-सेगमेंट की सवसे चौड़ी कार कहा जा रहा है। इसकी डिटेल्स की बात करें तो कार की कुल लंबाई 4200mm है। इसकी चौड़ाई 1821mm और 2600 मिमी व्हीलबेस है। XUV400 EV में बूट स्पेस 378 लीटर/418 लीटर दिया गया है। इसका मतलब आपको लम्बी यात्रा करते समय कम्फर्ट के बारे में नहीं सोचना पड़ेगा। 
 

फीचर्स में बेस्ट


XUV400 EV में  ओटीए सॉफ्टवेयर अपडेट, कई ड्राइविंग मोड के साथ 60 से ज्यादा कनेक्टिविटी समेत कई फीचर्स दिए गए हैं। Mahindra XUV400 EV खरीदना चाहते हैं तो आपको 5 कलर ऑप्शन मिलेंगे। इनमें सैटिन कॉपर फिनिश में ड्यूल टोन रूफ ऑप्शन के साथ आर्कटिक ब्लू, एवरेस्ट व्हाइट, गैलेक्सी ग्रे, नेपोली ब्लैक और इन्फिनिटी ब्लू कलर शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  7. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  8. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  9. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  10. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.