Tata Nexon EV को टक्कर देने के लिए 6 सितंबर को आ रही है Mahindra की इलेक्ट्रिक कार!

यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि क्योंकि Mahindra की INGLO-आधारित इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च होने में अभी बहुत समय बाकी हैं, इसलिए निश्चित तौर पर कंपनी भारत में ईवी सेगमेंट में खोई हुई जमीन की भरपाई करने का प्रयास करेगी।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 अगस्त 2022 21:04 IST
ख़ास बातें
  • Mahindra अपनी एक नई इलेक्ट्रिक SUV को 6 सितंबर को लॉन्च करने वाली है
  • नई कार कथित तौर पर INGLO प्लेटफॉर्म पर आधारित नहीं होगी
  • हाल ही में एक महिंद्रा इलेक्ट्रिक कार के स्पाई शॉट्स भी ऑनलाइन देखे गए थे

Mahindra के लिए सबसे बड़ा प्रतियोगी Tata Motors की Nexon EV होगी

महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने हाल ही में यूके में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUV लाइनअप को दुनिया के सामने पेश किया था। कंपनी ने एक बिल्कुल नया प्लेटफॉर्म - INGLO भी पेश किया था, जिसपर महिंद्रा की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार आधारित होंगी। शुरुआत में कंपनी ने इस प्लेटफॉर्म पर आधारित पांच इलेक्ट्रिक कारों की जानकारी दी है, जिनमें दो XUV सीरीज और तीन BE सीरीज के तहत लॉन्च होंगी, लेकिन अब, यदि लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स को सच मानें, तो Mahindra सितंबर की शुरुआत में नई XUV400 इलेक्ट्रिक SUV की घोषणा कर सकती है।

Rushlane के अनुसार, Mahindra अपनी एक नई इलेक्ट्रिक SUV को 6 सितंबर को लॉन्च करने वाली है, जो INGLO प्लेटफॉर्म पर आधारित नहीं होगी। हालांकि, महिंद्रा की ओर से फिलहाल इस अपकमिंग कार को लेकर किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है। इसी वेबसाइट ने हाल ही में एक महिंद्रा इलेक्ट्रिक कार के स्पाई शॉट्स भी शेयर किए थे, जिसमें कार का डिजाइन काफी हद तक Auto Expo 2020 में दिखाए गए eXUV300 कॉन्सेप्ट के समान लगता है।
Advertisement

इसके अलावा, यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि क्योंकि Mahindra की INGLO-आधारित इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च होने में अभी बहुत समय बाकी हैं, इसलिए निश्चित तौर पर कंपनी भारत में ईवी सेगमेंट में खोई हुई जमीन की भरपाई करने का प्रयास करेगी। यहां कंपनी का सबसे बड़ा प्रतियोगी Tata Motors की Nexon EV है, जिसने देश के इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में कब्जा कर रखा है। नेक्सॉन ईवी वर्तमान में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है।

इससे अलग, बता दें कि महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने अपना बिल्कुल नया इंडियन ग्लोबल (INGLO) प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जिसके साथ अब कंपनी बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (BEV) मार्केट में कई अन्य ब्रांड्स को टक्कर देने के लिए उतर चुकी है। कंपनी ने इस नए प्लेटफॉर्म पर आधारित पांच नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को दुनिया के सामने पेश किया और भविष्य में भी इस प्लेटफॉर्म पर बने कई इलेक्ट्रिक मॉडल को पेश किया जाएगा। पांच नई इलेक्ट्रिक कारें XUV.e8, XUV.e9, BE.05, BE.07 और BE.09 के नाम से पेश की गई हैं, जो INGLO प्लेटफॉर्म पर आधारित होंगी। इन पांच इलेक्ट्रिक एसयूवी (Electric SUVs) में से पहली 2024 में सड़क पर उतरेगी, इसके बाद 2026 तक तीन अन्य मॉडल्स को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इवेंट के दौरान कई अन्य जानकारियों से भी पर्दा उठाया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  7. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  8. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  3. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  4. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  5. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  6. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  7. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  8. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  10. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.