Mahindra XUV300 के 2 नए वेरिएंट हुए लॉन्च, कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू

Mahindra XUV300 W2 ट्रिम की कीमत 7.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जबकि W4 ट्रिम की शुरुआती कीमत 9.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। दोनों वेरिएंट अब खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 अगस्त 2023 21:38 IST
ख़ास बातें
  • XUV300 का मुकाबला Tata Nexon, Kia Sonet, नई Hyundai Venue से होता है
  • नया W2 एंट्री-लेवल वेरिएंट 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन से लैस है
  • W4 TurboSport का नया बेस ट्रिम 129 बीएचपी जनरेट करता है

Mahindra XUV300 की शुरुआती कीमत अब 7.99 लाख रुपये, एक्स-शोरूम है

महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) ने XUV300 SUV के नए एंट्री-लेवल वेरिएंट 'W2' के साथ-साथ प्रीमियम W4 वेरिएंट को लॉन्च किया है। इसके साथ ही XUV300 को खरीदना अब जेब पर पहले से कम भारी पड़ेगा, क्योंकि बेस W2 वेरिएंट की कीमत 7.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। नए W4 वेरिएंट में 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 130.7 hp की मैक्सिमम पावर और 230 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि मॉडल केवल पांच सेकंड में 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकता है। इन दो नए वेरिएंट के जुड़ने के साथ, SUV लाइनअप में अब W2, W4, W6, W8 और W8 (O) ट्रिम्स हैं। XUV300 का मार्केट में मुकाबला Tata Nexon, Kia Sonet, नई Hyundai Venue जैसे मॉडल्स के साथ होता है।

Mahindra XUV300 W2 ट्रिम की कीमत 7.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जबकि W4 ट्रिम की शुरुआती कीमत 9.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। दोनों वेरिएंट अब खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

Mahidnra XUV300 अब दो इंजन ऑप्शन में आती है। W2 MT की बात करें, तो नया एंट्री-लेवल वेरिएंट 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन से लैस है, जो 5,000 आरपीएम पर 109 बीएचपी और 2,000-3,500 आरपीएम पर 200 एनएम जनरेट करता है।

इसी तरह, W4 TurboSport का नया बेस ट्रिम है, जो 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ आता है जो 5,000 पर 129 बीएचपी और 1,500-3,750 आरपीएम पर 230 एनएम पैदा कर सकता है। W2 और W4 दोनों वेरिएंट 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध हैं।  महिंद्रा ने दावा किया है कि इंजन कार को केवल पांच सेकंड में शून्य से 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड पर पहुंचा सकता है।

सबसे बड़ा अपडेट फीचर पार्ट में हुआ है। XUV300 में एक इलेक्ट्रिक सिंगल-पेन सनरूफ को शामिल किया गया है, जो अब पेट्रोल या डीजल इंजन वाले दोनों ही ऑप्शन में W4 वेरिएंट और उससे ऊपर के ट्रिम्स में उपलब्ध है।
Advertisement

इन दो वेरिएंट के जुड़ने के साथ, एसयूवी लाइनअप में अब कुल पांच वेरिएंट - W2, W4, W6, W8 और W8 (ऑप्शनल) शामिल हैं। XUV300 का मुकाबला Tata Nexon, Kia Sonet, Hyundai Venue जैसी कारों से होता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mahindra XUV300, Mahindra XUV300 W2, Mahindra XUV300 W4
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  2. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  3. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.