Mahindra Thar सस्ते वेरिएंट में 1.5 लीटर डीजल इंजन, 2WD सिस्टम के साथ अगले महीने होगी लॉन्च!

Mahindra Thar जल्द ही नए वेरिएंट में आने वाली है। एडवेंचर पसंद करने वाले ग्राहकों की ये फेवरेट एसयूवी ज्यादा अफॉर्डेबल होने वाली है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2022 18:50 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटनेमेंट सिस्टम देखने को मिल सकता है।
  • नई थार में 2 व्हील ड्राइव (2WD) देखने को मिल सकता है।
  • अफॉर्डेबल थार में परफॉर्मेंस मौजूदा मॉडल की बजाए कम देखने को मिलेगी।

Mahindra जल्द ही अपनी पॉपुलर एसयूवी Thar को सस्ते मॉडल में पेश कर सकती है।

Mahindra जल्द ही अपनी पॉपुलर एसयूवी Thar को सस्ते मॉडल में पेश कर सकती है। थार कंपनी का ऐसा एसयूवी मॉडल है जो ऑफरोड ड्राइव के सबसे पॉपुलर कारों में शुमार है। लेकिन अब इसका सस्ता वेरिएंट कंपनी पेश करने वाली है ताकि यह कार ज्यादा लोगों की पहुंच में आ सके। कंपनी ने अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है लेकिन इसके बारे में एक ऑनलाइन लीक सामने आया है जो काफी कुछ बताता है। इस नए सस्ते वेरिएंट में कंपनी क्या पेश कर सकती है, इसका हल्का संकेत इस लीक से मिल जाता है। 

Mahindra Thar जल्द ही नए वेरिएंट में आने वाली है। एडवेंचर पसंद करने वाले ग्राहकों की ये फेवरेट एसयूवी ज्यादा अफॉर्डेबल होने वाली है। वर्तमान में थार की शुरुआती कीमत 13.59 लाख रुपये है। इस प्राइस पॉइंट पर कुछ चुनिंदा लोग ही इसे खरीद पाते हैं। लेकिन अब किफायती थार भी मार्केट में आने वाली है और खबर है कि यह डीलरशिप तक पहुंचना शुरू भी हो गई है। सोशल मीडिया यूट्यूब पर इसके बारे में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें अफॉर्डेबल थार के स्पेसिफिकेशंस नजर आ रहे हैं। यह वीडियो यूजर सुमित (@sansCariSumit) ने पोस्ट किया है। 
 

जाहिर है कि अगर कंपनी एसयूवी को अफॉर्डेबल कीमत में पेश करने जा रही है तो इसके इंजन और परफॉर्मेंस में कहीं बदलाव जरूर किए जाएंगे जो कि इस लीक से भी पता चलता है। नई महिंद्रा थार में कंपनी नए पावरट्रेन का इस्तेमाल कर सकती है। इसमें 1.5 लीटर डीजल इंजन देखने को मिल सकता है। नई थार में 2 व्हील ड्राइव (2WD) देखने को मिल सकता है। जबकि वर्तमान में मार्केट में मौजूद थार 4WD के साथ आती है। यहां पर इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि अफॉर्डेबल थार में परफॉर्मेंस मौजूदा मॉडल की बजाए कम देखने को मिलेगी। 

यूजर ने नई थार का ऑनर मैनुअल भी शेयर किया है
Photo Credit: YouTube/SansCariSumit

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह कार अब जल्द ही मार्केट में दिखाई दे सकती है। हो सकता है कि अगले महीने यानि जनवरी 2023 में ही कंपनी इसे पेश कर सकती है। क्योंकि इसके डीलरशिप तक पहुंचने की खबरें भी तेजी से फैल रही हैं। जहां तक अन्य फीचर्स की बात है इसमें 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटनेमेंट सिस्टम देखने को मिल सकता है। जिसके साथ में Android Auto, Apple Car Play सपोर्टेड होगा। इसके अलावा रूफ माउंटेड स्पीकर्स, ऑटोमेटिक एसी, मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील और एंडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम भी देखने को मिल सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mahindra Thar, Mahindra Thar affordable variant

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung बदलने जा रही 6 साल बाद अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज का डिजाइन! Galaxy S27 के लिए बड़ा अपडेट
  2. Motorola Razr 70 Ultra, Razr 70 Plus, Razr 70 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Tecno Spark 50 Pro में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung बदलने जा रही 6 साल बाद अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज का डिजाइन! Galaxy S27 के लिए बड़ा अपडेट
  2. OnePlus Pad 4 हुआ 13MP कैमरा, 13380mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Motorola Razr 70 Ultra, Razr 70 Plus, Razr 70 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo Reno 16 Pro की दिखी पहली झलक, 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी! मई में लॉन्च कंफर्म
  5. 200MP कैमरा, 5200mAh बैटरी के साथ Moto G87 हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. 1500W पावर मोटर के साथ Isinwheel H7, H7 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए लॉन्च, 69km रेंज, जानें कीमत
  7. 13 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, देखें डील
  8. Google Pay पर कैसे भरें बिजली, पानी या मोबाइल बिल, ये है आसान तरीका
  9. Oppo F33 5G vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  10. Oppo Find X10 में होगी 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.