80 KM रेंज और 310 KG पेलोड वाला Mahindra e-Alfa Cargo इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर लॉन्च, जानें कीमत

Mahindra e-Alfa Cargo इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर में 1.5kW क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जिसकी बदौलत यह 25 kmph की टॉप स्पीड हासिल कर सकता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 जनवरी 2022 20:15 IST
ख़ास बातें
  • e-Alfa Cargo इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर में मिलती है 1.5kW क्षमता की मोटर
  • 25 kmph की टॉप स्पीड तक पहुंच सकता है यह इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर
  • भारत में 1.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर किया गया है लॉन्च

Mahindra का कहना है कि यह डीजल कार्गो की तुलना में ईंधन पर 60,000 रुपये प्रति वर्ष बचाएगा

महिंद्रा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड ने बीते गुरुवार को भारत में e-Alfa Cargo इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर लॉन्च किया है। नया इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर (Electric three-wheeler in India) लॉन्ग रेंज बैटरी पैक के साथ आता है और कंपनी का कहना है कि इसे भारत में मौजूद 300 आउटलेट में उपलब्ध कराया जाएगा। इस इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री-व्हीलर की लोडिंग क्षमता 310 किलोग्राम है।

Mahindra e-Alfa कार्गो इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर को भारत में 1.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) में लॉन्च किया गया है। इस इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर को देशभर में 300 आउटलेट्स पर बेचा जाएगा। महिंद्रा ई-अल्फा कार्गो पर 1 साल / असीमित किलोमीटर की वारंटी भी दे रहा है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Mahindra e-Alfa Cargo इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर में 1.5kW क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जिसकी बदौलत यह 25 kmph की टॉप स्पीड हासिल कर सकता है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 80 किलोमीटर की रेंज दे सकता है। अपने बयान में महिंद्रा ने दावा किया है कि ई-अल्फा कार्गो को चलाने पर लागत सिर्फ 59 पैसे प्रति किलोमीटर आएगी और कंपनी द्वारा कुछ स्टैंडर्ड गणनाओं से पता लगाया गया है कि यह डीजल कार्गो थ्री-व्हीलर की तुलना में ईंधन लागत में 60,000 रुपये प्रति वर्ष की बचत कराएगा।

कंपनी के अनुसार, इस इलेक्ट्रिक कार्गो व्हीकल की मोटर 1.5kW का पीक पावर आउटपुट देने में सक्षम है। इसमें डुअल-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है, जो 7-डिग्री की ग्रेडेबिलिटी सुनिश्चित करता है। जैसा कि हमने बताया, e-Alfa Cargo की पेलोड क्षमता 310 किलोग्राम है। यह फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर से लैस आता है। इस इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री-व्हीलर को इसके साथ मिलने वाले स्टैंडर्ड 48 V/15 A चार्जर से चार्ज किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.