120 Kmph टॉप स्पीड वाली पहली Made in India हाइब्रिड फ्लाइंग कार का मॉडल तैयार, जल्द होगी लॉन्च!

Vinata Aeromobility ने सोमवार को अपने लेटेस्ट फ्लाइंग कार के प्रोटोटाइप मॉडल को सिविल एविएशन मिनिस्टर को दिखाया।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 सितंबर 2021 19:55 IST
ख़ास बातें
  • Vinata Aeromobility ने बनाया भारत की पहली हाइब्रिड फ्लाइंग कार का मॉडल
  • लंदन में होने वाले Helitech Expo में हो सकती है पेश
  • 120 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड से है लैस

Vinata Aeromobility इस फ्लाइंग कार को 5 अक्टूबर को लंदन में होने वाले Helitech Expo में पेश सकती है

दुनिया की कई बड़ी कंपनियां उड़ने वाली कार बनाने की रेस में अव्वल आने की कोशिश में लगी है और भारत भी अब इस रेस में शामिल हो गया है। भारतीय मूल की एक कंपनी विनाटा एयरोमोबिलिटी (Vinata Aeromobility) ने एक हाइब्रिड फ्लाइंग कार का प्रोटोटाइप तैयार किया है, जो ज़मीन पर चलने के साथ-साथ हवा में भी उड़ेगी। इस कार की टॉप स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। सोमवार को कंपनी ने पहली बार इस कार के मॉडल को सिविल एविएशन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya M. Scindia) को दिखाया।

Vinata Aeromobility ने सोमवार को अपने लेटेस्ट फ्लाइंग कार के प्रोटोटाइप मॉडल को सिविल एविएशन मिनिस्टर को दिखाया। इस दौरान कंपनी ने अपने इस प्रोटोटाइप मॉडल के साथ-साथ उसके काम करने के तरीके का एक वीडियो भी शेयर किया। ANI के अनुसार, सिंधिया ने कहा कि विनाटा एयरोमोबिलिटी एशिया की पहली हाइब्रिड फ्लाइंग कार को जल्द तैयार कर लेगी। इस कार का इस्तेमाल लोगों के ट्रैवल के अलावा मेडिकल इमरजेंसी सर्विसेज में भी किया जाएगा।
 

Vinata Aeromobility के आधिकारिक YouTube चैनल पर पोस्ट एक पुराने टीज़र वीडियो से पता चलता है कि कंपनी इस मॉडल को 5 अक्टूबर को लंदन में होने वाले Helitech Expo में पेश कर सकती है। इस फ्लाइंग कार (Flying Car) से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारियां भी उसी एक्स्पो में शेयर किए जाने की उम्मीद है।

दिखने में यह हाइब्रिड फ्लाइंग कार एक पॉड जैसी है, जिसमें चार छोटे टायर लगे हैं। इनमें से प्रत्येक टायर के साथ एक रोटर सिस्टम जुड़ा है, जिनमें से प्रत्येक सिस्टम चार-चार ब्लेड के दो सेट से लैस है। दोनों साइड सिंगल डोर एंट्री है।
Advertisement

कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से पता चलता है कि बिना यात्री के इस फ्लाइंग कार का वजन 990 किलोग्राम होगा और यह अधिकतम 1300 किलोग्राम वजन उठा सकेगी। इसके अलावा, यह मेड इन इंडिया फ्लाइंग कार बिजली के साथ-साथ बायो फ्यूल से भी चलेगी। कार में एक बैकअप पावर भी होगा, जो पावर कट होने की स्थिति में मोटर को बिजली सप्लाई करेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  7. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  8. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  9. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  10. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.