Apple का यह प्रॉडक्ट हवाई जहाज में बैन है या नहीं? एयरलाइन ने दिया ये जवाब

AirTag उड़ान के दौरान लगेज को ट्रैक करने के लिए एक उपयोगी डिवाइस है, क्योंकि अकसर देखा गया है कि एयरपोर्ट में कई बार लोगों का लजेग या तो खो जाता है, या अन्य यात्रियों के साथ बदल जाता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2022 14:26 IST
ख़ास बातें
  • एक व्यक्ति ने ट्विटर पर Lufthansa से लगेज में AirTag रखने के लिए पूछा था
  • एयरलाइन ने कहा कि एक्टिव एयरटैग 'खतरनाक' श्रेणी में आता है
  • AirTag में CR2032 बैटरी शामिल है, जो पारंपरिक घड़ियों में भी पाई जाती है

Apple AirTag एक ट्रैकर डिवाइस है, जिसके जरिए यूजर्स अपने सामान को ट्रैक कर सकता है

जर्मन एयरलाइन Lufthansa के एक हालिय बयान ने Apple AirTags इस्तेमाल करने वालों को दुविधा में डाल दिया था, जहां कंपनी ने कहा था कि लुफ्थांसा ने लगेज (बैग) के साथ ऐप्पल एयरटैग ले जाने पर बैन लगाया, क्योंकि ट्रैकिंग डिवाइस 'खतरनाक' श्रेणी में आता है। हालांकि, एक लेटेस्ट रिपोर्ट का कहना है कि लुफ्थांसा ने एयरटैग को बैन नहीं किया है, बल्कि एयरलाइन ने डिवाइस को लेकर चेतावनी दी है। Lufthansa का कहना था कि ICAO गाइडलाइन्स के अनुसार, बैगेज ट्रैकर 'खतरनाक' सामान में आते हैं और उनके ट्रांसमिशन फंक्शन के चलते ट्रैकर को फ्लाइट के दौरान बैगेज में निष्क्रिय रखना जरूरी है।

हाल ही में एक व्यक्ति ने ट्विटर पर Lufthansa से पूछा था कि क्या चैक्ड बैगेज में Apple AirTag ले जाने पर बैन है, जिसके उत्तर में एयरलाइन ने कहा कि एक्टिव एयरटैग 'खतरनाक' श्रेणी में आता है, इसलिए एयरलाइन इसे प्रतिबंधित कर रही है और इसे बंद करने की आवश्यकता है। हालांकि, अब कंपनी ने इस पर सफाई दी है। Airways Magazine के अनुसार, कंपनी ने स्पष्ट किया है कि उसने एयरटैग्स को अपनी उड़ानों से प्रतिबंधित नहीं किया है। 

लुफ्थांसा के प्रवक्ता ने मैगजीन को बताया कि एयरटैग्स पर कोई प्रतिबंध नहीं है। कंपनी ने यह भी साफ किया है कि ऐसे डिवाइस पर ICOA की गाइडलाइन्स बनी हुई है, लेकिन इसका लुफ्थांसा या किसी अन्य एयरलाइन से कोई लेना-देना नहीं है।" लुफ्थांसा ने पहले कहा था कि ICOA (अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन) की गाइडलाइन्स में कहा गया है कि किसी फ्लाइट के दौरान ट्रांसमिशन फंक्शन वाली वस्तुओं को निष्क्रिय किया जाना चाहिए।

ICOA के पास इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के संबंध में जो गाइडलाइन्स हैं, वे मुख्य रूप से लिथियम आयन बैटरी वाले डिवाइस तक ही सीमित हैं। दूसरी ओर, AirTag में CR2032 बैटरी शामिल है, जो पारंपरिक घड़ियों में भी पाई जाती है। 
Advertisement

AirTag उड़ान के दौरान लगेज को ट्रैक करने के लिए एक उपयोगी डिवाइस है, क्योंकि अकसर देखा गया है कि एयरपोर्ट में कई बार लोगों का लजेग या तो खो जाता है, या अन्य यात्रियों के साथ बदल जाता है। ऐसी स्थिति में यूजर अपने लगेज को ट्रैक कर सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple AirTag, Apple AirTag Lufthansa, Lufthansa, AirTag ban
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.