लंदन की इस कंपनी ने Bitcoin से 5 महीने में कमाए लगभग 8,000 करोड़ रुपये

Ruffer का कहना है कि कंपनी ने अपने बिटकॉइन निवेश को बेचने का फैसला किया, क्योंकि लॉकडाउन प्रतिबंध हटने के साथ उन्हें उम्मीद नहीं थी कि युवा लोग ट्रेडिंग पर इतना समय बिताएंगे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 जून 2021 20:01 IST
ख़ास बातें
  • Bitcoin को बेच लंदन की एक कंपनी ने कमाए लगभग 8000 करोड़
  • अप्रैल में कॉइन की ऑल टाइम हाई कीमत पर बेचे थे कॉइन
  • बिटकॉइन की आखिरी रिकॉर्ड ऊंचाई $60,000 (लगभग 43.6 लाख रुपये) थी

Bitcoin की भारत में कीमत अभी लगभग 26 लाख रुपये है

लंदन स्थित एसेट मैनेजमेंट फर्म Ruffer ने बिटकॉइन (Bitcoin) में अपने निवेश से केवल पांच महीनों में 1.1 बिलियन डॉलर (लगभग 8,000 करोड़ रुपये) का लाभ कमाया है। कंपनी ने नवंबर 2020 में लगभग 600 मिलियन डॉलर (लगभग 4,369 करोड़ रुपये) का निवेश किया था, जब बिटकॉइन की कीमत लगभग 20,000 डॉलर (14.5 लाख रुपये) थी। दिसंबर 2020 तक और जनवरी 2021 की शुरुआत में, बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India) लगभग दोगुनी हो गई थी और कंपनी ने इसका फायदा उठाया। कुछ महीने बाद, अप्रैल में, जब बिटकॉइन ने रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ और $60,000 (लगभग 43.6 लाख रुपये) से अधिक पर पहुंचा, तो कंपनी ने अपने कॉइन बेच दिए।

Ruffer का कहना है कि कंपनी ने अपने बिटकॉइन निवेश को बेचने का फैसला किया, क्योंकि लॉकडाउन प्रतिबंध हटने के साथ उन्हें उम्मीद नहीं थी कि युवा लोग ट्रेडिंग पर इतना समय बिताएंगे।

The Sunday Times को Ruffer के एक निवेश निदेशक ने बताया कि कंपनी ने दिसंबर और जनवरी की शुरुआत में, जब कीमत दोगुना हो गई थी, तो उसने अपने क्लाइंट्स के लिए थोड़ा मुनाफा निकाला। इसके बाद कंपनी ने बिटकॉइन की स्थिति को लगातार मॉनिटर किया और जब अप्रैल में कंपनी ने अपने बिटकॉइन बेचे तो उसे 1.1 बिलियन डॉलर (लगभग 8,000 करोड़ रुपये) का लाभ हुआ।

Ruffer बिटकॉइन में निवेश करने वाले पहले फंड मैनेजर थे। भले ही यह निवेश छोटे समय अंतराल के लिए था, लेकिन बेली का कहना है कि कंपनी भविष्य में भी क्रिप्टोकरेंसी में निवेश जारी रख सकती है। उन्होंने यह भी भविष्यवाणी की है कि कंपनी बिटकॉइन में विश्वास करना जारी रखेगी और इसे अपने पोर्टफोलियो के लिए वैकल्पिक संपत्ति के रूप में चुनेगी।
Advertisement

पिछले कुछ हफ्तों में, भारत में बिटकॉइन की कीमत के साथ-साथ डॉजकॉइन (Dogecoin) और कुछ अन्य क्रिप्टोकरेंसी की कीमत अस्थिर चल रही है। खासकर चीन द्वारा वित्तीय संस्थानों और भुगतान कंपनियों को क्रिप्टोकरेंसी लेनदेन से संबंधित सेवाएं प्रदान करने से प्रतिबंधित करने के बाद, मार्केट में गिरावट देखने को मिली है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  9. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.