AI से जॉब को खतरा? LinkedIn ने टेक टीम से निकाले सैकड़ों कर्मचारी, जानें वजह

LinkedIn की टीम से निकाले गए ये कर्मचारी कैलिफोर्निया के अलग-अलग दफ्तरों से हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 मई 2025 15:31 IST
ख़ास बातें
  • टीम से निकाले गए ये कर्मचारी कैलिफोर्निया के अलग-अलग दफ्तरों से हैं
  • 28 ऐसे कर्मचारी भी हैं जो रिमोट रोल्स में काम कर रहे थे
  • इससे पहले कंपनी ने कथित तौर पर 2023 में भी 716 लोगों को हटाया था

Photo Credit: Reuters

LinkedIn ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी की है। कंपनी ने अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य से कुल 281 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। यह छंटनी कंपनी के इंजीनियरिंग, मशीन लर्निंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवऑप्स और डिजाइन जैसी तकनीकी टीमों में की गई है। SF Gate की रिपोर्ट के मुताबिक़, यह कदम Microsoft के उस बड़े स्ट्रक्चर रीयलाइन्मेंट का हिस्सा है, जिसके तहत दुनियाभर में लगभग 6,000 कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है।

LinkedIn की टीम से निकाले गए ये कर्मचारी कैलिफोर्निया के अलग-अलग दफ्तरों से हैं। SFGate की रिपोर्ट बताती है कि इनमें से माउंटेन व्यू ऑफिस से 159, सैन फ्रांसिस्को से 60, सनीवेल से 23 और कारपिंटेरिया से 11 लोगों को निकाला गया है। इसके अलावा 28 ऐसे कर्मचारी भी हैं जो रिमोट रोल्स में काम कर रहे थे। इससे पहले कंपनी ने कथित तौर पर 2023 में भी 716 लोगों को हटाया था।

रिपोर्ट आगे यह भी बताती है कि LinkedIn की पेरेंट कंपनी Microsoft पहले ही इस बात के संकेत दे चुकी थी कि ऑटोमेशन और AI की वजह से टीम स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव होंगे। TechCrunch के मुताबिक, खुद CEO सत्या नडेला ने अप्रैल में कहा था कि अब कंपनी में लिखे जा रहे लगभग 30% कोड AI जनरेट कर रहा है, यानी इंसानी डेवेलपर्स की जरूरत कई जगहों पर कम होती जा रही है।

हालांकि, LinkedIn ने अब तक इस लेटेस्ट छंटनी को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है और न ही सेवरेंस पैकेज या फ्यूचर लेऑफ प्लान को लेकर कुछ साफ किया गया है। रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि निकाले गए कर्मचारी अब खुद LinkedIn पर ही नए जॉब की तलाश में पोस्ट कर रहे हैं और नेटवर्क एक्टिवली बढ़ा रहे हैं।
Advertisement

LinkedIn की यह छंटनी सिलिकन वैली की उन तमाम कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो गई है जो AI के बढ़ते प्रभाव के चलते अपने वर्कफोर्स में कटौती कर रही हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: LinkedIn, LinKedIn Layoffs, Layoffs 2025
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  10. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.