LinkedIn में हुई जबरदस्त छंटनी, सैकड़ों कर्मचारियों को गंवानी पड़ी नौकरी

प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म LinkedIn ने हाल ही में अपने ऑफिस से कर्मचारियों की छंटनी की है।

LinkedIn में हुई जबरदस्त छंटनी, सैकड़ों कर्मचारियों को गंवानी पड़ी नौकरी

Photo Credit: Pexels/Nicola Barts

ख़ास बातें
  • LinkedIn ने हाल ही में अपने ऑफिस से कर्मचारियों की छंटनी की है।
  • LinkedIn की छंटनी से कैलिफोर्निया के कर्मचारी सबसे ज्यादा प्रभावित हए।
  • LinkedIn ने ग्लोबल स्तर पर अपने कर्मचारियों में से 5% की छंटनी की है।
विज्ञापन

प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म LinkedIn ने हाल ही में अपने ऑफिस से कर्मचारियों की छंटनी की है। नौकरी खोजने और देने वाली साइट ने ग्लोबल स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों में 606 को नौकरी से निकाला, जिसका खुलासा न्यूयॉर्क टाइम्स पोस्ट की एक नई रिपोर्ट से हुआ। प्रोफेशनल सोशल नेटवर्क साइट की छंटनी से कैलिफोर्निया के कर्मचारी सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। यहां हम आपको LinkedIn में हुई छंटनी और उसकी वजह के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, लिंक्डइन में पिछले हफ्ते करीबन 606 कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने की सूचना दी गई थी, जो कि 13 जुलाई से प्रभावी होगी। छंटनी में सबसे ज्यादा असर लिंक्डइन के माउंटेन व्यू ऑफिस पर हुआ। जहां करीबन 352 कर्मचारियों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ेगी। इसी शहर में काम करने वाले 66 अन्य रिमोट कर्मचारी भी प्रभावित हुए हैं। कैलिफोर्निया के अन्य ऑफिस ऑफिस जैसे कि सैन फ्रांसिस्को में 108 कर्मचारियों की नौकरी गई, सनीवेल में 59 कर्मचारियों को नौकरी गंवानी पड़ी और कार्पेंटेरिया में 21 कर्मचारी नौकरी से बाहर हुए। आपको बता दें कि लिंक्डइन कथित तौर पर आने वाले समय में और पदों को खत्म करने वाला है। 

आपको बता दें कि लिंक्डइन ने हाल ही में ग्लोबल स्तर पर अपने कर्मचारियों में से 5% की छंटनी की है। दुनिया भर में करीबन 17,500 कर्मचारियों के साथ 875 पदों पर असर पड़ेगा। सीईओ डैनियल शैपेरो ने सुबह 7 बजे एक इंटरनल ईमेल में यह जानकारी दी थी, जिसमें उन्होंने कर्मचारियों को बताया कि कंपनी को अपने काम करने के तरीके को फिर से बदलने की जरूरत है। प्रभावित कर्मचारियों को एक घंटे के अंदर कैलेंडर इन्वाइट प्राप्त हुआ। हालांकि, LinkedIn ने 606 छंटनी के अलावा और छंटनी की पुष्टि नहीं की है, लेकिन अफवाह है कि और भी छंटनी हो सकती है। आपको बता दें कि रेवेन्यू ग्रोथ के बावजूद LinkedIn की छंटनी कंपनी द्वारा तीसरी तिमाही की 12 प्रतिशत की वार्षिक रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज करने के कुछ ही हफ्तों बाद हो रही है। हाल ही में आए माइक्रोसॉफ्ट के नतीजों से पता चला है कि लिंक्डइन का रेवेन्यू 12 प्रकिशत साल के हिसाब से बढ़ा है, जिससे 2026 में ग्रोथ का पता चला है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: LinkedIn, Microsoft, USA, Layoffs
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »