LG ने पेश किया स्ट्रेचेबल डिस्प्ले, रबड़ की तरह खींचकर 12-इंच से हो जाएगा 18-इंच!

पूरी तरह से एक्सपेंड होने के बाद यदि इसे छोड़ा जाता है, तो डिस्प्ले बिना किसी नुकसान के अपने मूल साइज (12-इंच) पर वापस आ जाता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 नवंबर 2024 16:20 IST
ख़ास बातें
  • इसे 50 प्रतिशत तक एक्सपेंड किया जा सकता है
  • 12-इंच साइज के डिस्प्ले को 18-इंच साइज तक खींचा जा सकता है
  • इसे ट्विस्ट भी किया जा सकता है

Photo Credit: LG Display

आपको अगर ऐसा लगता है कि अभी फोल्डेबल डिस्प्ले ही लेटेस्ट और सबसे एडवांस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी है, तो आपको LG के लेटेस्ट प्रोटोटाइप के बारे में जनना चाहिए। कंपनी ने दुनिया का पहला स्ट्रेचेबल डिस्प्ले पेश किया है, जो अपने साइज का 50% स्ट्रैच हो सकता है। कंपनी द्वारा दिखाया गया डिस्प्ले 12-इंच के साइज में आता है और इसे खींचकर 18-इंच तक किया जा सकता है। सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाली बात यह है कि इतना एक्सपेंड करने के बाद भी यह 100 पिक्सल प्रति इंच का हाई रिजॉल्यूशन और फुल RGB कलर मेंटेन करने में सक्षम है। पूरी तरह से एक्सपेंड होने के बाद यदि इसे छोड़ा जाता है, तो डिस्प्ले बिना किसी नुकसान के अपने मूल साइज (12-इंच) पर वापस आ जाता है।

LG ने फ्लेक्सिबल डिस्प्ले की परिभाषा को नया मोड़ देते हुए अपने लेटेस्ट स्ट्रेचेबल डिस्प्ले प्रोटोटाइप को दुनिया के सामने पेश किया है, जो 12-इंच साइज में आता है, लेकिन इसे 50 प्रतिशत तक एक्सपेंड किया जा सकता है, जिसके मतलब है कि इसे खींचकर 18-इंच पर ले जाया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि फुल कैपेसिटी पर स्ट्रेच करने पर भी डिस्प्ले 100 पिक्सल प्रति इंच का हाई रिजॉल्यूशन मेंटेन रखता है। इसके अलावा, अपने मैक्सिमम स्ट्रेच में यह फुल RGB कलर दिखाने में सक्षम है।

LG Display ने इसे कंपनी की "अल्टीमेट डिस्प्ले टेक्नोलॉजी" बताया है। वर्तमान में मार्केट में फ्लेक्सिबल डिस्प्ले की परिभाषा एक या अधिकतम दो फोल्ड होने योग्य डिस्प्ले है, जो हम मौजूदा फोल्डेबल स्मार्टफोन में देख चुके हैं। हालांकि, रबड़ की तरह खींचकर डिस्प्ले को बड़ा करना कई मायनों में एक क्रांति है। LG Display का कहना है कि यह "फैशन, वियरेबल्स, मोबिलिटी और गेमिंग" सहित विभिन्न इंडस्ट्री में इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक इसे ऑटोमोबाइल और एविएशन इंडस्ट्री में भी जगह मिल सकती है।

LG Display ने शुरुआत में इस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी को 2020 में दिखाया था, जब यह केवल 20 प्रतिशत तक स्ट्रेचेबल था। उस समय कंपनी ने बताया था पैनल कि क्वालिटी 100ppi पिक्सल डेंसिटी से लैस 40-इंच 4K टीवी के समान है।

LG Display ने दावा किया है कि प्रोटोटाइप 10,000 बार तक बार-बार खिंचाव का सामना कर सकता है। इसके अलावा, डिस्प्ले केवल 40 माइक्रोमीटर मापने वाले माइक्रो-एलईडी लाइट सोर्स का यूज करता है। यह अत्यधिक तापमान या एक्सटर्नल शॉक आदि का भी सामना करने में सक्षम बताया गया है।  
Advertisement

LG Display का कहना है कि डिस्प्ले एक खास सिलिकॉन सब्सट्रेट पर बनाया गया है जिसका उपयोग कॉन्टैक्ट लेंस के लिए भी किया जाता है। इसमें माइक्रो-एलईडी है जो सीधे तारों के बजाय S-शेप स्प्रिंग्स के जरिए जुड़े हुए हैं ताकि ये बिना टूटे 50 प्रतिशत तक फैल सकें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: LG Display, LG, LG Stretchable Display
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  2. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  3. Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका
  4. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका
  2. Vivo T5 Lite 44W 5G Sale Live: 20 हजार से कम में 6500mAh बैटरी और AI फीचर्स!
  3. नेट नहीं, फिर भी होगी UPI पेमेंट! NPCI कर रहा है तैयारी, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  4. Instagram पर फिशिंग से बचाव कैसे करें, स्कैमर ऐसे करते हैं अटैक
  5. Xiaomi का नया 2-in-1 डिवाइस लॉन्च, सिर्फ 7 मिनट में बदल देगा कमरे की हवा!
  6. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  7. Samsung Galaxy Unpacked 2026: ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, ये फोन होंगे लॉन्च
  8. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  9. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  10. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.