Apple के CEO रहे स्‍टीव जॉब्‍स का लेटर Rs 4.32 करोड़ में बिका, आना चाहते थे कुंभ

ऐपल के को-फाउंडर का हाथ से लिखा एक लेटर चर्चाओं में है। रिपोर्ट के अनुसार, 1974 में लिखे गए लेटर में स्टीव जॉब्स के कुंभ मेले में शामिल होने के लिए भारत आने की योजना का उल्लेख है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 15 जनवरी 2025 13:06 IST
ख़ास बातें
  • स्‍टीव जॉब्‍स का लेटर बटोर रहा सुर्खियां
  • इंटरनेट पर वायरल हो रहा है लेटर
  • महाकुंभ में आने की बात, करोड़ों में नीलाम हुआ लेटर

ऐपल के पूर्व सीईओ स्‍टीव जॉब्‍स (Steve Jobs) को भारत और यहां की संस्‍कृति से काफी लगाव था।

ऐपल के पूर्व सीईओ स्‍टीव जॉब्‍स (Steve Jobs) को भारत और यहां की संस्‍कृति से काफी लगाव था। दिवंगत स्‍टीव जॉब्‍स की पत्‍नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स इस महाकुंभ (Mahakumbh 2025) में प्रयागराज में पहुंची हैं। कुंभ में उन्‍हें “कमला” नाम दिया गया है। अब ऐपल के को-फाउंडर का हाथ से लिखा एक लेटर चर्चाओं में है। रिपोर्ट के अनुसार, 1974 में लिखे गए लेटर में स्टीव जॉब्स के कुंभ मेले में शामिल होने के लिए भारत आने की योजना का उल्लेख है। हाल ही में यह लेटर 5 लाख 312 डॉलर (करीब 4.32 करोड़ रुपये) में नीलाम किया गया था।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, यह लेटर स्टीव जॉब्स ने अपने 19वें जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले बचपन के दोस्त टिम ब्राउन को संबोधित करते हुए लिखा। लेटर में जॉब्‍स ने जैन धर्म को लेकर अपने विचार साझा किए हैं और कुंभ मेले के लिए भारत आने की बात कहते हैं। 
Advertisement

लेटर में स्‍टीव जॉब्‍स ने लिखा था, ‘मैं कुंभ मेले के लिए भारत जाना चाहता हूं, जो अप्रैल में शुरू होता है। मैं मार्च में किसी समय जाऊंगा, अभी तक फैसला नहीं लिया है।' लेटर के आखिर में ‘शांति' लिखा है, जो दर्शाता है कि स्‍टीव जॉब्‍स हिंदू धर्म से काफी प्रेरित थे।  

रिपोर्ट के अनुसार, स्टीव जॉब्स ने पहले उत्तराखंड में नीम करोली बाबा के आश्रम में जाने की योजना बनाई थी। नैनीताल पहुंचने पर उन्हें पता चला कि नीम करोली बाबा की मौत हो गई है। हालांकि जॉब्स ने हिम्मत नहीं हारी और कैंची धाम में आश्रम में रहे और नीम करोली बाबा की शिक्षाओं से उन्हें सांत्वना मिली। उन्होंने भारत में सात महीने बिताए और पूरी तरह से यहां की संस्कृति और आध्यात्मिकता में डूब गए।
Advertisement

अमेरिका लौटने पर स्‍टीव जॉब्‍स काफी बदल गए थे। रिपोर्ट के अनुसार, उनके माता-पिता तक उन्हें पहचान नहीं पाए। जॉब्‍स का सिर मुंडा हुआ था। वह भारतीय सूती वस्त्रों में थे। धूप के कारण उनकी स्किन गहरी, चॉकलेटी हो गई थी। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  7. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.