• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iPhone 14 : स्टीव जॉब्स की बेटी ने इंस्‍टाग्राम पर उड़ाया ऐपल के नए फोन का मजाक! शेयर किया मीम

iPhone 14 : स्टीव जॉब्स की बेटी ने इंस्‍टाग्राम पर उड़ाया ऐपल के नए फोन का मजाक! शेयर किया मीम

24 साल की ईव जॉब्स ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की। इसमें एक आदमी को एक दुकान से नई शर्ट खरीदते हुए दिखाया गया था। खास यह था कि शख्‍स जो शर्ट खरीद रहा था, ठीक वैसी ही शर्ट उसने पहनी भी हुई थी।

iPhone 14 : स्टीव जॉब्स की बेटी ने इंस्‍टाग्राम पर उड़ाया ऐपल के नए फोन का मजाक! शेयर किया मीम

इस इवेंट में तीन नए प्रोडक्‍ट्स के साथ iPhone 14, AirPods Pro और Apple Watch Ultra को अनवील किया गया।

ख़ास बातें
  • नए iPhone 14 ने स्‍टीव जॉब्‍स की बेटी को नहीं किया प्रभावित
  • ऐपल लॉन्‍च के बाद सोशल मीडिया पर मीम्‍स की बाढ़
  • प्रोडक्‍ट्स को लेकर अपना रिएक्‍शन दे रहे हैं लाेग
विज्ञापन
टेक दिग्‍गज ऐपल (Apple) के बुधवार को हुए ‘फार आउट' इवेंट में कई नए गैजेट्स को लॉन्‍च किया गया। इनमें AirPods से लेकर वॉच और नए iPhones शामिल थे। कंपनी ने अपनी नई प्रोडक्‍ट लाइनअप को अनवील किया, जिसके बारे में उसका अनुमान है कि छुट्टियों के करीब आने पर इनकी काफी डिमांड होगी। ऐपल की ओर से की गई तमाम घोषणाओं के बाद सोशल मीडिया पर ‘मीम फेस्टिवल' भी देखने को मिला। सबसे अप्रत्याशित मीम, ऐपल के लीजेंडरी को-फाउंडर की बेटी ने पोस्ट किया था।

बुधवार को पेश किए गए iPhone 14 ने जाहिर तौर पर कंपनी के को-फाउंडर रहे ‘स्टीव जॉब्स' की बेटी ईव जॉब्स (Eve Jobs) को प्रभावित नहीं किया है। वह भी सोशल मीडिया में शेयर किए जा रहे मीम्‍स का हिस्‍सा बनीं, जो ‘फार आउट' इवेंट में पेश किए गए ऐपल प्रोडक्‍ट्स को लेकर किए जा रहे थे। 

24 साल की ईव जॉब्स ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की। इसमें एक आदमी को एक दुकान से नई शर्ट खरीदते हुए दिखाया गया था। खास यह था कि शख्‍स जो शर्ट खरीद रहा था, ठीक वैसी ही शर्ट उसने पहनी भी हुई थी। कैप्‍शन में लिखा गया था, 
‘Apple की घोषणा के बाद मैं आज iPhone 13 से iPhone 14 में अपग्रेड कर रहा हूं।'
 
eve

उनके मीम ने ध्‍यान आकर्षित किया कि कैसे नए iPhone 14 और इसके पुराने मॉडल काफी हद तक एक जैसे हैं। कई ऐपल प्रशंसकों ने भी नए प्रोडक्‍ट में याद रखे जाने वाले एडजस्‍टमेंट की कमी के बारे में शिकायत की। बहरहाल, इस इवेंट में ऐपल के CEO टिम कुक ने मुख्य भाषण दिया। उन्होंने तीन नए प्रोडक्‍ट्स के साथ iPhone 14, AirPods Pro और Apple Watch Ultra को अनवील किया। नए iPhones में कैमरों और बैटरी लाइफ में भी इम्‍प्रूवमेंट देखने को मिलेगा। 
 

iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max के प्राइस और इंडिया में रिलीज डेट 


अमेरिका में iPhone 14 की कीमत 799 डॉलर (लगभग 63,700 रुपये) तय की गई है। iPhone 14 Plus की कीमत 899 डॉलर (करीब 71,600 रुपये) से शुरू होती है। दोनों फोन ब्लू, मिडनाइट, पर्पल, स्टारलाईट और रेड कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। Apple ने बताया है कि iPhone 14 के प्री-ऑर्डर 9 सितंबर से शुरू होंगे। आईफोन 14 की बिक्री 16 सितंबर से शुरू होगी और आईफोन 14 प्लस की बिक्री 7 अक्टूबर से शुरू होगी।

इंडिया में iPhone 14 के दाम 79,900 रुपये से शुरू होते हैं, जबकि आईफोन 14 प्लस की कीमत 89,900 रुपये से शुरू होती है। अमेरिका में iPhone 14 Pro की कीमत 999 डॉलर (लगभग 79,555 रुपये) रखी गई है और टॉप वैरिएंट iPhone 14 Pro Max की कीमत 1,099 डॉलर (लगभग 87,530 रुपये) से शुरू होती है। इसके उलट भारत में iPhone 14 Pro की कीमत 1,29,900 रुपये से शुरू होती है और iPhone 14 प्रो मैक्स 1,39,900 रुपये से शुरू होता है।  

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  2. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  3. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  8. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  9. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  10. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »