Land Rover Defender 130: भारत में लॉन्च हुई नई 8-सीटर लैंड रोवर डिफेंडर, कीमत 1.30 करोड़ रुपये से शुरू

Land Rover Defender 130 भारत में 1.30 करोड़ रुपये से शुरू होकर 1.41 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 मार्च 2023 21:28 IST
ख़ास बातें
  • Land Rover Defender 130 भारत में 1.30 करोड़ रुपये से शुरू होती है
  • टॉप मॉडल की कीमत 1.41 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है
  • नई कार दो वेरिएंट और दो इंजन ऑप्शन में आती है

Land Rover Defender 130 की भारत में कीमत 1.30 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है

Land Rover Defender 130 कंपनी की लेटेस्ट लग्जरी ऑफ-रोडर है, जिसे भारत में लॉन्च किया गया है। नई डिफेंडर 130 डिफेंडर सीरीज का सबसे बड़ा वर्जन है, जिसमें मैक्सिमम आठ लोग बैठ सकते हैं। भारत में इस सीरीज में पहले से दो मॉडल बेचे जा रहे हैं, जिनमें से पहला तीन दरवाजों वाली Defender 90 और पांच दरवाजों वाली Defender 110 शामिल हैं। नई Land Rover Defender 130 को दो वेरिएंट्स - HSE और X में पेश किया गया है और दोनों ही मॉडल पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है।

कीमत की बात करें, तो Land Rover Defender 130 भारत में 1.30 करोड़ रुपये से शुरू होकर 1.41 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

नया लैंड रोवर डिफेंडर 130 मॉडल मौजूदा 110 वर्जन पर बनाया गया है, लेकिन नए मॉडल में तीसरी रो (row) में पहले से ज्यादा स्पेस शामिल किया गया है। इसके अलावा, बिल्ड में कोई अन्य बदलाव नहीं है। नए Defender 130 में यदि आखिरी रो की सीटों को मोड़ दिया जाता है, तो कुल 2,516 लीटर स्टोरेज स्पेस मिलता है, जो 110 की तुलना में 953 लीटर अधिक है।
 
लैंड रोवर डिफेंडर 130 को दो वेरिएंट - HSE और X में पेश किया गया है, जिनमें से दोनों पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्पों के साथ पेश किए गए हैं। डिफेंडर 130 के 3.0-लीटर छह-सिलेंडर पेट्रोल इंजन से 296 बीएचपी की मैक्सिमम पावर और 650 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट होता है। वहीं, 3.0-लीटर छह-सिलेंडर डीजल इंजन 394 बीएचपी और 550 एनएम पावर जनरेट करने में सक्षम है। दोनों इंजनों को माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक दी गई है और इन्हें 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।
Advertisement

Land Rover Defender 130 में PiviPro के साथ 11.4-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, कनेक्टेड कार टेक, फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, मेरिडियन साउंड सिस्टम और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स अभी भी बरकरार रखे गए हैं। इसमें 360-डिग्री कैमरा, मैट्रिक्स एलईडी हेडलैंप, एयर सस्पेंशन और 20 इंच के पहिए शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  5. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  3. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  4. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  6. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  7. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.