Lamborghini ने 2023 में भारत में बेचीं सबसे ज्यादा 103 कारें

Lamborghini ने 2023 में दुनिया भर में 10,112 यूनिट्स की बिक्री की जो कि अब तक की सबसे अधिक है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 जनवरी 2024 18:53 IST

Lamborghini Urus में 4.0 लीटर ट्विन टर्बो V8 इंजन है।

Photo Credit: Lamborghini

लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी Lamborghini ने 2023 में पहली बार भारत में साल भर में 100 यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार करके एक नई उपलब्धि हासिल की। कंपनी ने देश में रिकॉर्ड तोड़ 103 यूनिट्स की बिक्री की है। भारत में Lamborghini की सफलता लगातार बढ़ती जा रही है। कंपनी ने 2022 में रिकॉर्ड 92 यूनिट्स की बिक्री की थी जो कि एक साल पहले की तुलना में 33 प्रतिशत की ग्रोथ है।


Lamborghini का ग्लोबल स्तर पर परफॉर्मेंस


Advertisement
Lamborghini की यह उपलब्धि ग्लोबल स्तर पर ग्रोथ का हिस्सा है। कंपनी ने 2023 में दुनिया भर में 10,112 यूनिट्स की बिक्री की जो कि अब तक की सबसे अधिक है और बीते साल की तुलना में 10 प्रतिशत की ग्रोथ है। Lamborghini ने 2023 में एक बेहतर बिक्री प्रदर्शन किया, जिसमें तीन मुख्य क्षेत्रों ने सफलता में योगदान दिया। EMEA (यूरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका) में 2022 की तुलना में 14 प्रतिशत की ग्रोथ देखी गई और इस दौरान कुल 3,987 कारों की बिक्री हुई। अमेरिका में 9 प्रतिशत की ग्रोथ हुई और इस दौरान कुल 3,465 कारों की डिलीवरी हुई। वहीं APAC क्षेत्र में 4 प्रतिशत की ग्रोथ देखी गई, जहां कुल 2,660 कारों की बिक्री हुई।

खासतौर पर 3 हजार कारों की डिलीवरी के साथ यूएसए टॉप मार्केट में रहा, उसके बाद जर्मनी, चीन, यूनाइटेड किंगडम और जापान का नंबर आया। अन्य दूसरे बाजारों में मध्य पूर्व, साउथ कोरिया, इटली, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस और मोनाको, स्विट्जरलैंड, ताइवान और भारत शामिल हैं। मॉडल के आधार पर बात करें तो 2023 में Lamborghini की Urus SUV कुल 6,087 यूनिट्स की डिलीवरी के साथ सबसे सफल रही। उसके बाद Huracan ने भी 3,962 कारों की डिलीवरी के साथ एक बेहतर रिकॉर्ड बनाया। इसके अलावा 12 Aventador और 51 Few Off समेत V12 मॉडल ने कुल 63 कारों की डिलीवरी की।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. JioAstro: टेलीकॉम के बाद Jio की ज्योतिष की दुनिया में एंट्री, ऐप बताएगा भविष्य और कुंडली
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL के चीफ की पोस्ट पर प्राइवेट सेक्टर से हायरिंग के खिलाफ एंप्लॉयीज यूनियन
  2. Sony के प्लेस्टेशन के लिए सबसे बड़ा लॉन्च रही GTA 6
  3. Apple के iPhone 18e में हो सकता है नए डिजाइन वाला रियर कैमरा मॉड्यूल
  4. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. स्पेस एक्सप्लोरेशन की रेस में पाकिस्तान की एंट्री, चाइनीज स्पेसक्राफ्ट पर भेजा पहला एस्ट्रोनॉट
  6. WhatsApp यूजर्स अब स्टिकर में जोड़ सकेंगे अपनी आवाज, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  7. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
  8. WhatsApp पर आ गया वो फीचर, जिसका लंबे समय से था इंतजार, 2 हफ्ते पहले शेड्यूल कर पाएंगे मैसेज
  9. Nvidia में वापसी के बाद पहली मीटिंग में Jensen Huang ने एंप्लॉयीज से मांगी माफी
  10. Motorola Razr 2027 जल्द होगा लॉन्च, यहां आया नजर, स्पेसिफिकेशंस लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.