पुलिस ने Lamborghini सुपरकार में डिलीवर की किडनी, पोस्ट की तस्वीरें

लैंबोर्गिनी ने 2017 में स्टेट पुलिस को दो हुराकैन दिए थे। दोनों में इटली की पुलिस की नीले और सफेद रंग वाली पोशाक के समान स्पेशल पेंट जॉब की गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2022 20:11 IST
ख़ास बातें
  • ट्रांसप्लांट के लिए 2 किडनी Lamborghini Huracan V10 सुपरकार से पहुंचाई गई
  • लैंबोर्गिनी ने 2017 में इटली स्टेट पुलिस को 2 हुराकैन वी10 डोनेट की थी
  • इस सुपरकार में डिफाइब्रिलेटर भी मौजूद है

Lamborghini ने 2017 में स्टेट पुलिस को दो Huracan V10 सुपरकार दी थी

इटली की स्टेट पुलिस ने हाल ही में लैंबोर्गिनी सुपरकार में ट्रांसप्लांट के लिए दो किडनी पहुंचाई। क्रिसमस के मौके पर ये दो जरूरतमंदों के लिए तोहफे से कम नहीं था। मोडेना और रोम के अस्पतालों तक जल्दी पहुंचने के लिए पुलिस कर्मियों ने उनके विभाग के वाहन बेड़े में मौजूद एक Lamborghini Huracan V10 सुपरकार का इस्तेमाल किया। 

किडनी लाभार्थियों के सफल ऑपरेशन के बाद, स्टेट पुलिस ने अस्पतालों में से एक के आपातकालीन कक्ष से एक तस्वीर भी पोस्ट की। साथ ही लाभार्थियों के सुखी जीवन के लिए शुभकामनाएं भी दी। इटालियन पुलिस द्वारा इंस्टाग्राम पर डाले गए पोस्ट में लिखा है, (अनुवादित) "क्रिसमस का सबसे खूबसूरत तोहफा - जीवन - देने के लिए हाईवे पर यात्रा की। राज्य पुलिस के खास सांता क्लॉज की बदौलत दो लोगों को किडनी गिफ्ट में मिली। अंगों को स्ट्रैडेल के पुलिसकर्मियों द्वारा वितरित किया गया, जिन्होंने लैंबोर्गिनी हुराकैन पर सवार होकर मोडेना और रोम के अस्पतालों में दो गुर्दे वितरित किए। नेशनल ट्रांसप्लांट सेंटर के साथ मिलकर किए गए टीम वर्क के लिए धन्यवाद, दो लोग और उनके परिवार एक खुशहाल और अधिक शांतिपूर्ण क्रिसमस बिता सकते हैं। गुड लाइफ!"
Advertisement
 

ऐसा पहली बार नहीं है, जब इस लैंबोर्गिनी हुराकैन 'Polizia' ने किसी की मदद के लिए दौड़ लगाई हो। TOI की रिपोर्ट बताती है नवंबर 2020 में, V10 सुपरकार को पुलिस द्वारा पदुआ के एक अस्पताल में किडनी देने की जिम्मेदारी दी गई थी और यह मिशन भी पूरी तरह से सफल रहा था। 325 किमी प्रति घंटे की शीर्ष गति के साथ, हुराकैन ने कथित तौर पर रोम से दो घंटे से भी कम समय में किडनी की डिलीवरी की थी।

इसके अलावा, रिपोर्ट में बताया गया है कि Lamborghini ने 2017 में स्टेट पुलिस को दो हुराकैन दिए थे। दोनों में इटली की पुलिस की नीले और सफेद रंग वाली पोशाक के समान स्पेशल पेंट जॉब की गई है। इसके अलावा, इसमें सायरन और एलईडी फ्लैशिंग लाइट भी फिट की गई हैं। इसके अंदर स्टैंडर्ड पुलिस कंप्यूटर, टैबलेट और रेडियो भी फिट किए गए हैं। इसके अलावा, दोनों Huracans में सबसे खास जोड़ रेफ्रिजरेटेड ऑर्गन ट्रांसप्लांट बॉक्स है, जिसे फ्रंक में फिट होने के लिए डिजाइन किया गया है। दोनों सुपरकार्स में डिफाइब्रिलेटर भी मौजूद है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.