IPL 2021: KKR बनाम RCB मैच आज, जानें कब और कहां देखें लाइवस्ट्रीमिंग

यदि आपके लिए मैच टीवी पर देखना संभव नहीं है, तो आप डिज़नी प्लस हॉटस्टार की मदद से मैच का लुफ्त ऑनलाइन उठा सकते हैं। Disney+ Hotstar पर IPL मैचों को देखने के लिए या तो आप Disney Plus Hotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं, जिसकी वार्षिक कीमत 499 रुपये है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 20 सितंबर 2021 14:05 IST
ख़ास बातें
  • शाम 7.30 बजे शुरू होगा मैच
  • Disney+ Hotstar के जरिए ऑनलाइन देख सकते हैं मैच
  • मैच का लाइव टेलीकास्ट Star Sports चैनल्स पर किया जाएगा
IPL 2021 (इंडियन प्रीमियर लीग) के दूसरे चरण की शुरुआत आज 20 सितंबर 2021 से होने वाली है। आज का मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Kolkata Knight Riders Vs Royal Challengers Bangalore) के बीच खेला जाना है, जिसकी शुरुआत शाम 7.30 बजे से होगी। हालांकि, टॉस 7 बजे किया जाएगा। फिलहाल आरसीबी अंक तालिका पर तीसरे स्थान पर मौजूद है, जबकि दूसरे नंबर पर चैन्नई सुपर किंग्स (CSK) स्थित है। वहीं, बात केकेआर की करें, तो वह IPL 2021 के पहले चरण में 7 मैचों में सिर्फ 2 की जीत के साथ सातवें स्थान पर मौजूद है।
 

IPL live streaming online 2021: How to watch IPL online in India

BCCI ने इस बार भी देश में IPL 2021 के लाइवस्ट्रीम के लिए Disney+ Hotstar के साथ साझेदारी की है। यदि आपके लिए मैच टीवी पर देखना संभव नहीं है, तो आप डिज़नी प्लस हॉटस्टार की मदद से मैच का लुफ्त ऑनलाइन उठा सकते हैं। Disney+ Hotstar पर IPL मैचों को देखने के लिए या तो आप Disney Plus Hotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं, जिसकी वार्षिक कीमत 499 रुपये है। इसके अलावा आप 899 रुपये वाला वार्षिक प्लान Disney+ Hotstar Super और 1,499 रुपये वाला वार्षिक प्लान का विकल्प भी ले सकते हैं।

इस सब्सक्रिप्शन के साथ आप मैच लाइवस्ट्रीम देखने के अलावा भी ओटीटी प्लेटफॉर्म के कई ऑरिज़न शोज़ व कॉन्टेंट का एक्सेस प्राप्त कर सकते हैं। इन सब के अलावा, Airtel, Vi (Vodafone Idea) और Jio जैसी टेलीकॉम कंपनियां भी अपने कई प्रीपेड रीचार्ज प्लान के साथ Disney+ Hotstar का कॉम्पलिमेंट्री एनुअल सब्सक्रिप्शन प्रदान करती हैं, जिसके जरिए आपको आईपीएस 2021 मैच का एक्सेस प्राप्त हो सकता है।

डिज़नी प्लस हॉटस्टार के अलावा, मैच का लाइव टेलीकास्ट Star Sports चैनल्स पर किया जाएगा, जैसे Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 2, Star Sports 2 HD, Star Sports 1 Hindi, Star Sports 1 Hindi HD, Star Sports 1 Tamil, Star Sports 1 Kannada, Star Sports 1 Telugu, Star Sports 1 Bangla, Star Gold, Star Gold HD, Star Maa Movies, Asianet Plus, Star Suvarna Plus, Star Vijay Super आदि।
Advertisement

आपको बता दें, यह मैच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.