525 km रेंज वाली Kia EV6 Air इलेक्ट्रिक कार 5 दिनों में पूरा करेगी 5,700 km की मैराथन

टीम यूके कथित तौर पर उत्तरी आयरलैंड और यूरोप के सभी हिस्सों में चार्जर तक आसान पहुंच के लिए 'किआ चार्ज' का उपयोग करेगी।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 अगस्त 2022 21:25 IST
ख़ास बातें
  • EV6 'Air' सिंगल चार्ज में 525 km की WLTP रेंज देने का दावा करती है
  • 50kW चार्जर के साथ 1 घंटे 13 मिनट में 10-80% तक चार्ज हो सकती है कार
  • Driven To Extremes Euro EV Marathon एक्सपीडिशन है कैंपेन का नाम

Kia ने EV6 इलेक्ट्रिक कार को पिछले साल पेश किया था

Kia ने 2021 में अपनी ऑल-इलेक्ट्रिक Kia EV6 को पेश किया था। कार अपनी लॉन्ग रेंज के लिए जानी जाती है। अब इसका लाइट वर्जन EV6 Air भी दुनिया के सामने है, जिसका दमखम दिखाने के लिए Kia ने एक नया कैंपेन प्लान किया है। नई योजना के तहत EV6 Air इलेक्ट्रिक कार को 5,700 km से ज्यादा की यात्रा कराई जाएगी, जिसमें कार 15 देशों से होकर गुजरेगी। 

TOI के अनुसार, Kia EV6 Air के लिए इस एक्सपीडिशन एक्सपर्ट मैक्स एडवेंचर (Max Adventure) EV6 को ओस्लो, नॉर्वे से लिस्बन, पुर्तगाल तक केवल पांच दिनों में चलाने की योजना बना रहा है। 5,760 km का 'Driven To Extremes Euro EV Marathon' एक्सपीडिशन महज 120 घंटों में 15 देशों का दौरा करेगा।
Advertisement

रिपोर्ट बताती है कि Kia UK के सहयोग से, टीम 5 सितंबर को ड्राइव शुरू करेगी और 9 सितंबर (वर्ल्ड ईवी डे) पर लिस्बन पहुंचने का लक्ष्य रखेगी। यह दूसरी बार है जब टीम किआ EV6 का उपयोग करने का विकल्प चुन रही है। इससे पहले, कंपनी ने हाल ही में ईवी में पहली 'Fen to Fell' ड्राइव को पूरा करने के लिए कार का इस्तेमाल किया था, जो ब्रिटेन की सबसे निचली से सबसे ऊंची सड़कों से 334 किलोमीटर का मार्ग है। यह पहली बार था जब इसमें एक इलेक्ट्रिक कार का इस्तेमाल किया गया था और कार ने सिंगल चार्ज में इसे पूरा किया था, जबकि आखिर में इसमें 171 km की रेंज बची हुई थी।

टीम यूके कथित तौर पर उत्तरी आयरलैंड और यूरोप के सभी हिस्सों में चार्जर तक आसान पहुंच के लिए 'किआ चार्ज' का उपयोग करेगी।
Advertisement

EV6 'Air' सिंगल चार्ज में 525 km की WLTP रेंज देने का दावा करती है। कार में 800V अल्ट्रा-रैपिड चार्जिंग तकनीक भी है, जो पिट स्टॉप के समय कार को कुछ मिनटों में चार्ज करने का काम करेगी। बता दें कि यह 350 kW चार्जर का उपयोग करने पर 18 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक, या 50kW चार्जर का उपयोग करके 1 घंटे 13 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Kia EV6, Kia EV6 Air, Kia EV6 Electric Car
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  4. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  7. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  8. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  2. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  7. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  8. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.