• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • सिंगल चार्ज में 528 किमी चलने वाली भारत की पहली Kia EV6 होगी 2 जून को लॉन्च, सिर्फ 18 मिनट में होगी चार्ज

सिंगल चार्ज में 528 किमी चलने वाली भारत की पहली Kia EV6 होगी 2 जून को लॉन्च, सिर्फ 18 मिनट में होगी चार्ज

Kia EV6 की भारतीय बाजार में कीमत लगभग 55 लाख से 60 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, किया ईवी6 की भारत में शुरुआत में सिर्फ 100 यूनिट्स ही पेश की जाएंगी।

सिंगल चार्ज में 528 किमी चलने वाली भारत की पहली Kia EV6 होगी 2 जून को लॉन्च, सिर्फ 18 मिनट में होगी चार्ज

Photo Credit: Kia

Kia EV6 एक बार चार्ज होकर 528 किमी चल सकती है।

ख़ास बातें
  • Kia EV6 एक बार चार्ज होकर करीब 528 किमी की दूरी तय कर सकती है।
  • Kia EV6 सिर्फ 18 मिनट में 10-80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।
  • Kia EV6 ग्लोबल मार्केट में बिक्री के लिए पहले से ही उपलब्ध है।
विज्ञापन
कार निर्माता कंपनी Kia की कारें भारत में काफी पसंद की जा रही हैं, चाहे बात Kia Seltos की हो या फिर Kia Sonet की हो। अब लंबे समय से ये खबरे आ रही थीं कि Kia भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Kia EV6 पर काम कर रही है। लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था कि कब Kia अपनी ईवी को लेकर आएगी। आखिरकार वो समय अब आ ही गया है क्योंकि Kia ने हाल ही में घोषणा की है कि कंपनी Kia EV6 को भारतीय बाजार में 2 जून को लेकर आने वाली है। 

Kia EV6 भारतीय बाजार में Kia की Seltos, Carnival, Sonet और Carens के बाद पांचवी कार होगी। हालांकि Kia EV6 भारत में किआ की पहली इलेक्ट्रिक कार होगी। आइए जानते कि Kia EV6 में क्या कुछ खास दिया गया है और इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस कैसे होंगे। भारत में आने वाली Kia EV6 में रियर व्हील ड्राइव और ऑल व्हील ड्राइव का फीचर मिल सकता है जो कि 77.4 kWh बैटरी से लैस होगा।

आपको बता दें कि Kia EV6 ग्लोबल मार्केट में बिक्री के लिए पहले से ही उपलब्ध है। इंटरनेशन मार्कट में पेश किए जाने वाला मॉडल दो बैटरी पैक में आता है, जिसमें पहला 58kWh यूनिट और दूसरा 77.4kWh यूनिट शामिल है। हालांकि अभी कंपनी द्वारा भारत में उपलब्ध होने वाले मॉडल को लेकर स्पेसिफिकेशंस जारी करना बाकि है।
 

Kia EV6 की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Kia EV6 की भारतीय बाजार में कीमत लगभग 55 लाख से 60 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, किया ईवी6 की भारत में शुरुआत में सिर्फ 100 यूनिट्स ही पेश की जाएंगी। ऐसा माना जा रहा है कि किया ईवी 6 भारत में कंप्लीट बिल्टअप (CBU) यूनिट के तहत भारत में आएगी।
 

Kia EV6 के स्पेसिफिकेशंस


रेंज की बात की जाए तो Kia EV6 एक बार चार्ज होकर करीब 528 किमी की दूरी तय कर सकती है। किया की नई ईवी भारत में दो चार्जिंग ऑप्शन के साथ आ सकती है। पहला 50KW चार्जर होगा जो कि कार को 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में महज 73 मिनट्स का समय लेगा। वहीं 350KW चार्जर कार को सिर्फ 18 मिनट में 10-80 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है।
 

Kia EV6 के फीचर्स


जैसा कि पहले बताया गया है कि Kia EV6 भारत में इंपोर्ट करके आएगी। इस इलेक्ट्रिक कार में एयर वाली फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्जर, रेन-सेंसिंग वाइपर समेत कई ड्राइवर एसिस्टेंट सिस्टम जैसे फीचर्स से लैस होगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Kia EV6, Electric Car, Highest Range Electric Car
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  6. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  7. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  8. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  9. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  10. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »