1.25 लाख रुपये तक सस्ती मिल रही हैं Kawasaki की ये दो जबरदस्त बाइक, ऑफर सीमित समय के लिए

Kawasaki W800 पर 1.25 लाख रुपये की जबरदस्त छूट मिल रही है। बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 7.33 लाख रुपये है, जो कम होकर 6.08 लाख रुपये हो जाती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2022 19:30 IST
ख़ास बातें
  • Kawasaki Z650 की एक्स-शोरूम कीमत पर 35,000 रुपये की छूट मिल रही है
  • W800 पर 1.25 लाख रुपये की जबरदस्त छूट मिल रही है
  • W650 में 649 cc का इंजन और W800 में 773 cc का इंजन मिलता है

Kawasaki W800 पर 1.25 लाख रुपये की जबरदस्त छूट मिल रही है

Kawasaki India सीमित समय के लिए अपनी दो मोटरसाइकिलों पर बड़ी छूट दे रही है। कंपनी ने इस छूट को 'गुड टाइम्स वाउचर' का नाम दिया है, जिसके तहत ग्राहकों को Z650 और W800 पर भारी डिस्काउंट मिलेगा। इस कैंपेन को कंपनी साल के अंतिम महीने में चला रही है। छूट दोनों मोटरसाइकिलों की एक्स-शोरूम कीमतों पर मिल रही है। नीचे आपको इस डिस्काउंट कैपेंन के बारे में सभी जरूरी जानकारियां मिलेगी।
 

Kawasaki Z650 Discount Offer

Kawasaki Z650 मोटरसाइकिल पर दिसंबर महीने में एक्स-शोरूम कीमत पर 35,000 रुपये की छूट मिल रही है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.43 लाख रुपये है, जो छूट के बाद प्रभावी रूप से घटकर 6.08 लाख रह जाएगी। Z650 में में 649 cc, पैरेलल-ट्विन इंजन है, जो 8,000 आरपीएम पर 66 HP की मैक्सिमम पावर और 6,700 आरपीएम पर 64 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
Advertisement
 
 

Kawasaki W800 Discount Offer

बात करें W800 बाइक की, तो इसपर 1.25 लाख रुपये की जबरदस्त छूट मिल रही है। बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 7.33 लाख रुपये है, जो कम होकर 6.08 लाख रुपये हो जाती है।

W800 रेट्रो-प्रेरित मॉडल है। इसमें बड़ा 773 cc, एयर-कूल्ड, ट्विन-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो Z650 की तुलना में कम 46 hp की मैक्सिमम पावर और 63 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। 
Advertisement

नई कीमत के साथ मोटरसाइकिल Triumph Speed Twin 900 (8.79 लाख रुपये एक्स-शोरूम) और Bonneville T100 (10.04 लाख रुपये एक्स-शोरूम) जैसी अन्य रेट्रो-मॉड मोटरसाइकिलों से अच्छी टक्कर लेगी।

दोनों मोटरसाइकिल पर मिलने वाला ये लिमिटेड पीरियड ऑफर 1 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच वैध है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Kawasaki Z650, Kawasaki W800
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  4. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  5. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  6. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  7. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  8. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  9. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  10. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.