Kawasaki W175 Street बाइक 177cc इंजन के साथ Rs 1.35 लाख में लॉन्च, जानें डिटेल्स

पुराने मॉडल में कंपनी ने स्पोक व्हील दिए थे लेकिन अबकी बार इसमें एलॉय व्हील का अपग्रेड किया गया है।

Kawasaki W175 Street बाइक 177cc इंजन के साथ Rs 1.35 लाख में लॉन्च, जानें डिटेल्स

Photo Credit: Kawasaki

Kawasaki W175 Street कैंडी एमराल्ड ग्रीन, और मैटेलिक मूनडस्ट ग्रे कलर्स में आती है।

ख़ास बातें
  • यह बाइक स्टैंडर्ड W175 मॉडल पर ही आधारित है
  • बाइक में 177cc का इंजन लगा है। यह 12.8bhp की पावर देता है।
  • यह कैंडी एमराल्ड ग्रीन, और मैटेलिक मूनडस्ट ग्रे कलर्स में आती है।
विज्ञापन
Kawasaki ने अपनी नई बाइक भारत में लॉन्च की है जिसका नाम W175 Street है। यह बाइक स्टैंडर्ड W175 मॉडल पर ही आधारित है लेकिन कुछ बदलावों के साथ कंपनी ने इसको पेश किया है। साथ ही कीमत को भी कम कर दिया है जिससे बाइक ज्यादा अफॉर्डेबल भी बन जाती है। बाइक में 177cc का इंजन लगा है। यह 12.8bhp की पावर देता है। आइए जानते हैं नई W175 Street की कीमत क्या है, और क्या है इसमें खास। 
 

Kawasaki W175 Street price in India

Kawasaki W175 Street की भारत में कीमत 1.35 लाख रुपये बताई गई है। यह स्टैंडर्ड मॉडल से 12 हजार रुपये सस्ती कीमत में पेश की गई है। यह कैंडी एमराल्ड ग्रीन, और मैटेलिक मूनडस्ट ग्रे कलर्स में आती है। स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में कंपनी ने इसमें कुछ मैकेनिकल बदलाव किए हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स। 
 

Kawasaki W175 Street Engine, features

पुराने मॉडल में कंपनी ने स्पोक व्हील दिए थे लेकिन अबकी बार इसमें एलॉय व्हील का अपग्रेड किया गया है। टायर का डायमीटर 17 इंच ही है, जैसा कि पुराने मॉडल में भी था। साथ ही साइज भी वही रखा गया है। फ्रंट टायर का साइज 80/100 है जबकि रियर टायर 90/100 साइज में है। यहां पर कंपनी ने सीट की ऊंचाई, व्हीलबेस, ग्राउंड क्लीयरेंस में कुछ बदलाव किए हैं। 

बाइक की पावर की बात करें तो इसमें 177 सीसी का एयर कूल्ड इंजन मिलता है। यह सिंगल सिलेंडर वाला इंजन है। जो कि 12.8bhp की पावर पैदा करता है, और 13.2Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ में 5 स्पीड वाला गियरबॉक्स दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए कंपनी ने डिस्क और ड्रम का कॉम्बिनेशन इस्तेमाल किया है। यह क्रेडल फ्रेम के साथ आती है जिसमें कंपनी ने टेलीस्कोपिक फॉर्क और डुअल स्प्रिंग का सस्पेंशन दिया है। टैंक की फ्यूल कैपिसिटी 12 लीटर की है जैसा कि स्टैंडर्ड मॉडल में भी देखने को मिलती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »