15 हॉर्स पावर जनरेट करने वाली Kawasaki इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक जल्द होगी लॉन्च!

हाल ही में इसे लेकर VIN जानकारी भी सामने आई थी, जिससे पता चलता है कि प्रोटोटाइप 15 PS की मैक्सिमम पावर जनरेट करेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2022 12:29 IST
ख़ास बातें
  • EV को इस साल Suzuka 8 Hours endurance racing इवेंट में दिखाया गया था
  • इलेक्ट्रिक बाइक 2023 में लॉन्च हो सकती है
  • इसमें 125cc इंजन के बराबर पावर जनरेट करने की क्षमता है

Kawasaki इलेक्ट्रिक बाइक मॉडल 125cc बाइक के समान पावर जनरेट कर सकता है

INTERMOT 2022 में Kawasaki ने एक नई EV प्रोटोटाइप दिखाई है। इसी मॉडल को हाल ही में कंपनी ने Suzuka 8 Hours एंड्यूरेंस रेसिंग इवेंट में दिखाया था। इसके साथ ही उस इवेंट में एक और स्पोर्ट्स बाइक का प्रोटोटाइप दिखाया गया था। लेटेस्ट शोकेस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के नाम की जानकारी नहीं है, लेकिन कहा जा रहा है कि इसके स्पेसिफिकेशन्स Kawasaki A1 के समान हो सकते हैं, जिसका मतलब है कि इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 125cc इंजन के समान 15 hp की पावर जनरेट करने की क्षमता हो सकती है।

Rushlane के अनुसार, INTERMOT 2022 इवेंट के दौरान Kawasaki ने उसी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल प्रोटोटाइप को दिखाया है, जिसे कंपनी ने इस साल अगस्त में Suzuka 8 Hours endurance racing इवेंट में दिखाया था। कहा जा रहा है कि कावासाकी अपने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को 2023 में अमेरिका और यूरोप जैसे चुनिंदा बाजारों में लॉन्च कर सकती है।

इंटरमोट 2022 में दिखाई गई कावासाकी ईवी प्रोटोटाइप का डिजाइन और स्टाइल कावासाकी की Z रेंज मोटरसाइकिल से मिलता जुलता है। ईवी प्रोटोटाइप में आक्रामक फ्रंट देखने को मिलता है। इसका बॉडी पैनल शार्प है, जो इसे स्पोर्ट्स नेकेड लुक देता है। एक्सपोज़्ड फ्रेम और स्प्लिट-सीट डिजाइन के साथ आपको पहली नजर में यह पता नहीं चलेगा कि यह एक इलेक्ट्रिक बाइक है। इसमें ऑल-एलईडी सेटअप मिलेगा।

हार्डवेयर की बात करें, तो EV प्रोटोटाइप में फ्रंट में स्टैण्डर्ड टेलीस्कोपिक फोर्क्स और स्विंगआर्म रियर सस्पेंशन हैं। बाइक के दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक हैं। इस बाइक का साउंड नोट कथित तौर पर एक इलेक्ट्रिक मोटर के शोर के जैसा है।
Advertisement

फिलहाल इसकी रेंज, बैटरी क्षमता, चार्जिंग टाइम जैसी जानकारियों से पर्दा नहीं उठाया गया है। हालांकि, यदि यह सही में 2023 में लॉन्च होगी, तो हमें आने वाले समय में  कंपनी की ओर कई टीजर देखने को मिल सकते हैं। हाल ही में इसे लेकर VIN जानकारी भी सामने आई थी, जिससे पता चलता है कि प्रोटोटाइप 15 PS की मैक्सिमम पावर जनरेट करेगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Kawasaki, Kawasaki Electric Bikes
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  5. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  6. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  7. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  8. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  10. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.