एक्ट्रेस जूही चावला ने दिल्ली हाईकोर्ट में 5G को क्यों कहा 'ना-जी'!

एक्ट्रेस और पर्यावरणविद् जूही चावला ने देश में 5जी वायरलेस नेटवर्क की स्थापना को लेकर सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया। देश में 5जी नेटवर्क की रेडिएशन के कारण नागरिकों, जीव-जन्तुओं और वनस्पति पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को लेकर मुद्दा उठाया। 

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 जून 2021 10:39 IST
ख़ास बातें
  • एक्ट्रेस जूही चावला ने 5जी नेटवर्क के रेडिएशन खतरे को लेकर उठाया मुद्दा
  • दिल्ली हाई कोर्ट में दायर किया गया है मुकदमा
  • एक्ट्रेस ने मनुष्य समेत सभी जीवित प्राणियों के लिए 5जी को बताया खतरा

दायर मुकदमे में कहा गया- 5जी की आरएफ रेडिएशन का लेवल मौजूदा रेडिएशन लेवल से 10 से लेकर 100 गुना तक ज्यादा होगा।

एक्ट्रेस जूही चावला ने देश में 5जी वायरलेस नेटवर्क की स्थापना को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया। इन्होंने देश में 5जी नेटवर्क की रेडिएशन के कारण नागरिकों, जीव-जन्तुओं और वनस्पति पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को लेकर मुद्दा उठाया। जस्टिस सी हरिशंकर को इस मुद्दे की सुनवाई करनी थी और उन्होंने इस मुकदमे की सुनवाई 2 जून को करने के लिए एक अन्य बेंच को सौंप दी। एक्ट्रेस जूही चावला ने कहा कि टेलीकम्युनिकेशन इंडस्ट्री का 5जी प्लान सुविधा को बढ़ाने के लिए लाया गया है मगर इसके दुष्प्रभाव से धरती पर कोई भी व्यक्ति, जानवर, पक्षी, कीट या पौधे इत्यादि नहीं बच सकते हैं। रेडिएशन का यह प्रभाव हर एक प्राणी पर 24 घंटे और 365 दिन बना रहेगा।

5जी की आरएफ रेडिएशन का यह लेवल मौजूदा रेडिएशन लेवल से 10 गुना से लेकर 100 गुना तक ज्यादा होगा। उन्होंने कहा कि यह 5जी प्लान मनुष्य और धरती की पारिस्थितिक प्रणालियों पर अपरिवर्तनीय और विनाशकारी प्रभाव डालेगा जो इस तंत्र को हमेशा के लिए बर्बाद कर देगा।   
Advertisement

एडवोकेट दीपक खोसला के द्वारा दायर मुकदमे में अधिकारियों को बड़े पैमाने पर जनता को प्रमाणित करने के लिए निर्देश देने की मांग की गई। जिसमें यह प्रमाणित करने के लिए कहा गया कि 5G तकनीक मावनता, पुरूष, महिला, व्यस्क, बच्चे, नवजात, जानवरों और हर तरह के जीवित प्राणी व वनस्पति इत्यादि के लिए सुरक्षित है। 

एक्ट्रेस जूही चावला एक लंबे समय से मोबाइल टावरों के से निकलने वाली रेडिएशन को लेकर लोगों को जागरूक करने की मुहिम चलाती आ रही हैं। इस बारे में जूही का कहना है, 'हम तकनीकी एडवांसमेंट को लागू किए जाने के विरोध में नहीं हैं। हमारा मकसद केवल इस तकनीक के उस पहलू की ओर ध्यान खींचना है जो कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है। रिसर्च के बाद हम इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि वायरलेस गैजेट्स और मोबाइल नेटवर्क टावरों से निकलने वाली आरएफ रेडिएशन मानव जाति और दूसरे जीवित प्राणियों के लिए कई तरह की गंभीर समस्याएं पैदा कर सकती है।'
Advertisement

अदाकारा जूही चावला के प्रवक्ता की ओर से दिए गए बयान में यह मांग की गई है कि इससे पहले कि भारत में 5G तकनीक को लागू किया जाए, इस तकनीक के मनुष्यों और पर्यावरण पर पड़ने वाले हर तरह के प्रभाव का बारीकी से अध्य्यन किया जाए और यह साफ किया जाए कि आने वाले समय में यह पर्यावरण और जीवित प्राणियों को कोई नुकसान पहुंचाएगी अथवा नहीं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: 5G radiation, Juhi Chawla Delhi High Court Case

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  2. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  5. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  6. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  7. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  9. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.