Jio की नई डिवाइस JioMotive (2023) लॉन्‍च, आपकी कार को बना देगी ‘स्‍मार्ट’, जानें प्राइस और खूबियां

JioMotive (2023) : इस डिवाइस को गाड़ी से अटैच करने के बाद JioThings ऐप पर चौबीसों घंटे कार की मौजूदगी को ट्रैक किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 6 नवंबर 2023 12:25 IST
ख़ास बातें
  • JioMotive (2023) को भारत में लॉन्‍च किया गया
  • यह एक कार ट्रैकिंग डिवाइस है
  • Jio.com, एमेजॉन से इसे खरीदा जा सकता है

JioMotive आपकी कार के हेल्‍थ को मॉनिटर करती है। इसका सबसे बड़ा फायदा है कि कार में कोई बड़ी गड़बड़ी आने से पहले आप सचेत हो जाते हैं।

Reliance Jio ने भारतीय मार्केट के लिए एक नया प्रोडक्‍ट पेश किया है। यह उन लोगों के लिए है, जो अपनी गाड़ी से सफर करते हैं। प्रोडक्‍ट का नाम है- JioMotive (2023)। जियो मा‍ेटिव एक कार एक्‍सेसरी है। तकनीकी रूप से समझाया जाए, तो यह एक प्लग-एन-प्ले ओबीडी डिवाइस है। ओबीडी डिवाइस का मतलब ऑन-बोर्ड डायग्नोस्टिक्स से है। इस डिवाइस की मदद से कार की परफॉर्मेंस और अन्‍य चीजों के बारे में रियल-टाइम जानकारी मिलती है। 

इसका फायदा यह होता है कि आपको कार की परफॉर्मेंस से जुड़ी जानकारी मिलती है। कोई भी गड़बड़ी आने से पहले आप उसे महंगे रिपेयर से बचा सकते हैं। यह डिवाइस आपको सेफ रखने के साथ ही कई स्‍मार्ट फीचर भी ऑफर करती है। 
Advertisement
 

JioMotive (2023) Price, Availability

JioMotive (2023) की भारत में कीमत 4,999 रुपये है। इसे Jio.com के अलावा एमेजॉन और रिलायंस डिजिटल से लिया जा सकता है। 
 

JioMotive (2023) Features

इस डिवाइस को गाड़ी से अटैच करने के बाद JioThings ऐप पर चौबीसों घंटे कार की मौजूदगी को ट्रैक किया जा सकता है। यूजर्स ऐप पर एक जियो फेंसिंग बना सकते हैं। यह किसी भी आकार की हो सकती है। जब आपकी कार इस जियो फेंसिंग में एंटर करती है या बाहर न‍िकलती है, तो आपको अलर्ट मिल जाता है।  

JioMotive आपकी कार के हेल्‍थ को मॉनिटर करती है। इसका सबसे बड़ा फायदा है कि कार में कोई बड़ी गड़बड़ी आने से पहले आप सचेत हो जाते हैं। यह डिवाइस आपके ड्राइविंग बिहेवियर को भी नोटिस करती है। यानी आप फ्यूल को लेकर कितने सजग हैं। तेजी से ब्रेक तो नहीं लगाते और एक्‍सीलेटर कैसे देते हैं, इन सबको समझते हुए आपकी आदतों को सुधारने की कोशिश करती है। 
Advertisement

अन्‍य फीचर्स पर नजर डालें, तो JioMotive में इन-कार वाई-फाई, स्‍पीड ट्रैकिंग, 10 सेकंड लेटेंसी की खूबियां हैं। इस डिवाइस के जरिए आप ना सिर्फ अपनी ड्राइविंग को बेहतर बना सकते हैं, बल्कि अपनी कार का खयाल भी रख पाते हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , car tracking devices, Jio news in hindi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  2. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  2. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  5. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  7. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  8. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  9. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  10. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.