JioCinema प्रीमियम प्लान महज 29 रुपये में, पूरे महीने चलाएं ऐड-फ्री 4K वीडियो स्ट्रीमिंग

JioCinema Premium अब भारत में मासिक सदस्यता के रूप में खरीदा जा सकता है, स्ट्रीमिंग सर्विस की घोषणा गुरुवार को की गई।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2024 14:22 IST
ख़ास बातें
  • JioCinema Premium अब भारत में मंथली सब्सक्रिप्शन में उपलब्ध हो गया है।
  • JioCinema Premium एक स्क्रीन तक एक्सेस प्लान की कीमत 29 रुपये है।
  • JioCinema Premium 4 स्क्रीन एक्सेस फैमिली प्लान की कीमत 89 रुपये है।

JioCinema Premium का सब्सक्रिप्शन 29 रुपये प्रति माह है।

Photo Credit: JioCinema

JioCinema Premium अब भारत में मंथली सब्सक्रिप्शन में खरीदा जा सकता है। Viacom18 के स्वामित्व वाला प्लेटफॉर्म यूजर्स को फिल्म और टीवी सीरीज की स्ट्रीमिंग प्रदान करता है, जिसमें HBO, Paramount, Peacock और Warner Bros का कंटेंट शामिल है। यूजर्स बिना ऐड्स के 4K रेजॉल्यूशन पर ऑफलाइन देखने के लिए कंटेंट डाउनलोड कर सकते हैं। सामान्य प्लान एक समय में एक स्क्रीन पर स्ट्रीमिंग प्रदान करेगा, जबकि एक फैमिली प्लान उस लिमिट को 4 डिवाइसेज तक बढ़ाएगा। आइए जियो सिनेमा प्रीमियम प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

जियो सिनेमा वेबसाइट पर सब्सक्रिप्शन पेज के अनुसार, JioCinema प्रीमियम प्लान की कीमत अब एक स्क्रीन तक एक्सेस के साथ प्रति माह 29 रुपये है, जबकि 4-स्क्रीन 'फैमिली' सब्सक्रिप्शन की कीमत 89 रुपये है। ध्यान देने वाली बात यह है कि दोनों JioCinema प्रीमियम प्लान के लिए स्पेशल इंट्रोडक्ट्री प्राइस है कि निजी प्लान की कीमत 59 रुपये और फैमिली प्लान की कीमत 149 रुपये है।
Advertisement

JioCinema प्रीमियम पहले वार्षिक सब्सक्रिप्शन के तौर पर उपलब्ध था जिसकी कीमत 999 रुपये है। यह प्लान अब स्ट्रीमिंग सर्विस की वेबसाइट पर लिस्टेड नहीं है, जिसका मतलब है कि ग्राहकों को मंथली प्लान का ऑप्शन चुनना होगा। मौजूदा इंट्रोडक्ट्री प्राइस के साथ निजी JioCinema प्रीमियम प्लान की प्रभावी कीमत 348 रुपये है जो कि पुराने प्लान से काफी कम है। इस बीच फैमिली प्लान की प्रभावी कीमत एक साल के लिए 1,068 रुपये है।

मौजूदा कीमत पर JioCinema की कीमत Netflix, Disney+ Hotstar और Amazon Prime Video से कम है। भारत में सबसे सस्ते Netflixप्लान की कीमत 149 रुपये प्रति माह, जबकि Disney+ Hotstar और Amazon Prime Video दोनों की कीमत 299 रुपये प्रति माह है।
Advertisement

इस बीच JioCinema वेबसाइट का कहना है कि निजी और फैमिली दोनों प्लान लाइव और स्पोर्ट्स कंटेंट को छोड़कर ऐड फ्री स्ट्रीमिंग की पेशकश करेंगी IPL क्रिकेट टूर्नामेंट भी शामिल है। प्लेटफॉर्म के अनुसार, प्लेटफॉर्म फ्री में स्पोर्ट्स कंटेंट तक एक्सेस प्रदान करना जारी रखेगा, साथ ही ऐड्स भी उन ग्राहकों के लिए दिखाए जाएंगे जो JioCinema प्रीमियम प्लान में से किसी एक को चुनते हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: JioCinema Premium, JioCinema Premium Plans

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  4. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  5. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  5. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  6. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  7. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  8. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  9. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  10. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.