• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • JioCinema Premium Plan: आ गया जियो सिनेमा प्रीमियम प्लान! मात्र इतने रुपये में 1 साल तक हाई क्वालिटी कंटेंट, ऐसे करें रीचार्ज

JioCinema Premium Plan: आ गया जियो सिनेमा प्रीमियम प्लान! मात्र इतने रुपये में 1 साल तक हाई क्वालिटी कंटेंट, ऐसे करें रीचार्ज

खास बात ये भी है कि रीचार्ज के माध्यम से आप जियो सिनेमा का ये मनोरंजन एक साथ 4 डिवाइसेज पर देख पाएंगे।

JioCinema Premium Plan: आ गया जियो सिनेमा प्रीमियम प्लान! मात्र इतने रुपये में 1 साल तक हाई क्वालिटी कंटेंट, ऐसे करें रीचार्ज

रीचार्ज के माध्यम से आप जियो सिनेमा का ये मनोरंजन एक साथ 4 डिवाइसेज पर देख पाएंगे।

ख़ास बातें
  • प्लान में ग्राहकों को हाई क्वॉलिटी ऑडियो और वीडियो कंटेंट परोसा जाएगा
  • आप जियो सिनेमा का ये मनोरंजन एक साथ 4 डिवाइसेज पर देख पाएंगे
  • आप प्लेटफॉर्म पर HBO और Warner Bros के शोज भी देख सकते हैं
विज्ञापन
Jio के जाने माने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म JioCinema का सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च कर दिया गया है। जियोसिनेमा ने यूजर्स के लिए अपना प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किया है। जिसके तहत प्रीमियम कंटेंट ऐप पर दिखाया जाएगा, लेकिन उसके लिए ग्राहकों को चार्ज देना होगा। यानि कि नया जियोसिनेमा अब फ्री में अपना स्पेशल कंटेंट नहीं दिखाएगा। वर्तमान में IPL 2023 यहां फ्री देखा जा सकता है। साथ ही ओटीटी रिलीज फिल्में जैसे विक्रम वेधा भी मुफ्त में देखने के लिए उपलब्ध हैं। लेकिन अब प्रीमियम कंटेंट चार्ज के साथ आएगा। आइए बताते हैं इससे जुड़ी पूरी जानकारी। 
 

JioCinema Premium Subscription Plan Price

पॉपुलर एंटरटेनमेंट ऐप JioCinema का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च कर दिया गया है। जियो सिनेमा प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की कीमत (JioCinema Premium Subscription Price) 999 रुपये है। यह सालाना चार्ज है। यानि कि 999 रुपये में 1 साल तक आप जियो का प्रीमियम कंटेंट देख पाएंगे। खास बात ये भी है कि रीचार्ज के माध्यम से आप जियो सिनेमा का ये मनोरंजन एक साथ 4 डिवाइसेज पर देख पाएंगे। अभी कंपनी ने 3 महीने और 6 महीने के प्लान के बारे में कोई संकेत नहीं दिया है, लेकिन कहा जा रहा है कि आने वाले कुछ समय के भीतर कंपनी ये प्लान भी पेश कर सकती है। 
 

How to Recharge JioCinema Premium Plan

जियो सिनेमा प्रीमियम प्लान आप कैसे रीचार्ज कर सकते हैं, इसकी पूरी जानकारी भी हम आपको बता रहे हैं। Android या iOS डिवाइस, दोनों ही प्लेटफॉर्म पर JioCinema App उपलब्ध है। 

JioCinema वेबसाइट या ऐप पर जाकर आप Subscribe ऑप्शन के लिए खोजें, जो कि स्क्रीन के टॉप पर उपलब्ध होता है। 

यहां Subscribe पर क्लिक करने के बाद आपको सीधे सब्सक्रिप्शन पेज पर भेज दिया जाता है। यहां 999 रुपये फीस के साथ आपको प्लान की पूरी जानकारी दी जाती है। 

आगे बढ़ने के लिए Continue पर क्लिक करें। यहां पर आपको UPI, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड आदि के माध्यम से पेमेंट करने के ऑप्शन मिल जाते हैं। 

पेमेंट करने के बाद आपका सब्सक्रिप्शन लागू हो जाता है। इसके बाद आप प्लेटफॉर्म पर HBO और Warner Bros के शोज भी देख सकते हैं जो गैर सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स को नहीं मिलते हैं। 

प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान में ग्राहकों को हाई क्वॉलिटी ऑडियो और वीडियो कंटेंट उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अलावा एक्सक्लूसिव फिल्में और टीवी शो भी यहां परोसे जाएंगे।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »